सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा देकर दिया अवसरवादिता का परिचय : दिग्विजय सिंह

  
Last Updated:  June 8, 2023 " 12:36 am"

नोटबंदी चुनिंदा घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई।

महिला पहलवानों के साथ बुरे बर्ताव से धूमिल हुई देश की छवि।

राहुल गांधी का बयान तुष्टिकरण नहीं।अमेरिका में दिए राहुल के बयान पर दिग्विजय सिंह की सफाई।

इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़े अब तीन बरस से ज्यादा बीत गए हैं पर कांग्रेस के नेता अभी भी उनके पार्टी छोड़ने की टीस को भुला नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में भी सिंधिया को निशाने पर लिया। उन्होंने सिंधिया को घोर अवरसरवादी नेता करार दिया।

उम्मीद नहीं थी की सिंधिया धोखा देंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूरा सम्मान दिया। गांधी परिवार से उनके पारियारिक संबंध रहे। उन्हें दो बार मंत्री और सीडब्ल्यूसी का महामंत्री भी बनाया। बावजूद इसके, उन्होंने कांग्रेस को धोखा दिया और बीजेपी में चले गए।

घोर अवसरवादी निकले सिंधिया।

दिग्विजय सिंह का कहना था कि उन्हें खबरें मिलती रहती थी कि कुछ लोग बिक सकते हैं पर सिंधिया ऐसा करेंगे, इसकी उम्मीद बिलकुल नहीं थी। उन्होंने छोटे से पद लाभ के लिए कांग्रेस छोड़कर घोर अवसरवादिता का परिचय दिया। इससे मुझे निजी तौर पर भी धक्का लगा। जो सिंधिया कभी बीजेपी सरकार को गरियाते नहीं थकते थे, वे आज सीएम शिवराज के साथ गलबहियां डाले घूम रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब सिंधिया और उनके साथ गए लोग कांग्रेस में लौटना भी चाहें तो वे ऐसा होने नहीं देंगे।

मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी की।

दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने करीबी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी की। नोटेबंदी को लेकर जो तर्क दिए गए थे की इससे काला धन बाहर आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा,टेरर फंडिंग रुकेगी, नकली नोटों का कारोबार रुकेगा पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पहली नोटबंदी में हजार के नोट बंद कर दो हजार के नोट लाए गए और अब उन्हें भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो हजार रुपए के नोट कालेधन के रूप में बड़े कारोबारियों के पास हैं। वे अपने काले धन को सफेद कर पाएं इसीलिए इतना लंबा समय नोट बदलने के लिए दिया गया।

महिला पहलवानों के साथ किया गया बर्ताव गलत।

दिग्विजय सिंह ने इंसाफ के लिए लड़ रही महिला पहलवानों के साथ किए गए बर्ताव की निंदा की।उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों के साथ जिसतरह का बर्ताव किया गया, उससे भारत की छवि धूमिल हुई है।

तुष्टिकरण की बात सही नहीं।

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भारत में मुस्लिमों के उत्पीड़न संबंधी बयान और दिल्ली में साक्षी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर पूछे गए सवाल पर घिरे दिग्विजय सिंह, सफाई देते नजर आए। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने मुस्लिम उत्पीड़न की बात कतिपय संदर्भों में कही। इसे मुस्लिम तुष्टिकरण कहना सही नहीं है। साक्षी हत्याकांड को लेकर उनका दावा था कि कांग्रेस ने बयान जारी कर इसकी निंदा की थी और जिसने भी यह कृत्य किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *