इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल राजेंद्र नगर द्वारा सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार को पूर्वजों के लिए सामूहिक तर्पण का आयोजन रखा गया । बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर अपने मृत परिजनों, पूर्वजों की आत्मशांति हेतु तर्पण किया ।
आध्यात्मिक साधना मंडल के सचिव अरविंद चौगंजकर ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित जवाहर सभागृह में संपन्न हुए इस आयोजन में वेदोक्त पद्धति से तर्पण की क्रियाएं और कर्मकांड संपन्न करवाए गए। पंडित विजय अयाचित के मार्गदर्शन में उपेंद्र जोशी गुरुजी ने तर्पण विधि संपन्न करवाई। पंडित विजय अयाचित ने श्राद्ध और तर्पण के धार्मिक और वैज्ञानिक पहलू के बारे में भी विस्तार से बताया। इस आयोजन में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर तर्पण में भाग लिया।
शहीदों, कोरोना से दिवंगत लोगों का भी किया तर्पण।
देश की रक्षा में बलिदान हुए सैनिकों, कोरोना काल में दिवंगत हुए ज्ञात- अज्ञात नागरिकों का भी तर्पण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। भाजपा के नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा नेता मधु वर्मा,अभिषेक बबलू शर्मा, प्रशांत बडवे सहित अनेक वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक इस दौरान उपस्थित हुए।
Related Posts
January 13, 2021 कोरोना संक्रमण में गिरावट का सिलसिला जारी, फिर सौ से कम मिले नए संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में अब उल्लेखनीय गिरावट आई है। मंगलवार को भी संक्रमित […]
April 12, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 32 नए मरीज पाए गए, कुल हुए 281 इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। इंदौर के मेडिकल […]
August 29, 2020 स्कूल फीस मामले को लेकर महिला ने रोका सीएम का काफिला इंदौर: एक पीड़ित महिला पालक ने स्कूल फीस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का […]
July 30, 2023 संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बीजेपी ने की व्यापक तैयारियां
एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल तक लगाए झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ।
केंद्रीय […]
April 25, 2024 शुक्ला और पटेल के हजारों समर्थक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे
पूर्व विधायक संजय शुक्ला व विशाल पटेल ने की आयोजन की तैयारी।
इंदौर : पूर्व विधायक […]
March 25, 2023 पशुओं पर अत्याचार के खिलाफ पशुप्रेमियों ने बुलंद की आवाज
पलासिया से मधुमिलन चौराहा तक निकाला पशु अधिकार मार्च।
इंदौर : वीगन इंडिया मूवमेंट […]
October 16, 2021 ई एफआईआर के जरिए की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, अन्य बाइक चोरी की वारदातें भी कबूली
इंदौर : ई एफआईआर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर, पुलिस थाना मल्हारगंज ने मोटरसाइकिल […]