नई दिल्ली : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो लोगों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य के सूत्रों के मुताबिक दोनों मरीजों में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के अभी तक कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आए हैं।
घबराने की नहीं, सतर्कता की जरूरत।
बता दें कि अवर लाइव इंडिया ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. वीपी पांडे से चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग जागरूक रहें, सतर्कता बरतें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली हैं, उन्हें संक्रमण हो भी गया तो जल्द ही निकल जाएगा क्योंकि उनमें एंटीबॉडी विकसित हो जाती है।
दक्षिण अफ्रीका में, जहां ये वेरिएंट मिला था, उसपर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
अब तक 29 देशों में दस्तक दे चुका है नया वेरिएंट।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 29 देशों में ओमीक्रोंन के 373 मामले दर्ज़ किए गए हैं। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 70% मामले यूरोप से आए हैं।
Related Posts
October 9, 2019 सुनहरी यादें लेकर इंदौर से विदा हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : विश्व के 55 देशों के स्टूडेंट्स ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए एमरल्ड हाइट्स […]
March 24, 2019 कमलनाथ के चक्रव्यूह में फंसे दिग्विजय सिंह भोपाल: कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए […]
April 4, 2023 जीएसटी में पुराने रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी में दी गई छूट
इंदौर : जीएसटी कॉउन्सिल की फरवरी माह में सम्पन्न हुई मीटिंग के निर्णयानुसार करदाताओं को […]
April 11, 2022 खरगौन में दंगाइयों के अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर,अब तक 84 गिरफ्तार
खरगौन : सीएम शिवराज के खरगौन हिंसा को लेकर तीखे तेवर अपनाने और दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम […]
January 10, 2023 प्रवासी भारतीय महिला का खोया मोबाइल इंदौर पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
कनाडा की प्रवासी भारतीय महिला का सम्मेलन के दौरान खो गया था मोबाइल।
मोबाइल खोने की […]
April 16, 2020 इंदौर में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीज, सात सौ के पास पहुंचा आंकड़ा इंदौर : दिल्ली भेजे गए सैम्पल्स की रिपोर्ट जैसे- जैसे आ रही है, कोरोना पॉजिटिव मामलों […]
December 25, 2020 अजी रुठ कर अब कहां जाइएगा….
( सुमधुर यादें )
✍️ नरेंद्र भाले
सिल्वरस्क्रीन का एक परी चेहरा उस जमात में शामिल […]