उज्जैन पुलिस ने अदालत में पेश कर भिजवाया जेल।
उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी पर टिप्पणी करने वाले युवक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
‘सवारी निकाल कर दिखाएं’ कहकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा द्वारा थाना माधव नगर पुलिस को आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने और सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
आरोपी युवक का वायरल वीडियो प्राप्त होने पर थाना माधवनगर पर आवेदक महेश तिवारी की रिपोर्ट पर गैर जमानती धारा 505 (2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया एवं सीएसपी सचिन परते के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी हेतु रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। बाद में खुफिया सूचना के आधार पर नागझिरी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और विस्तृत पूछताछ किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि आरोपी युवक ने बाद में देर रात वीडियो जारी कर अपने कथन के लिए खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी थी लेकिन उसपर प्रकरण दर्ज हो चुका था।
एक धरना – प्रदर्शन में आरोपी युवक ने उक्त टिप्पणी की थी।उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी उस दौरान मौजूद थे। उन्होंने भी आरोपी के कथन पर आक्रोश जताते हुए उसकी निंदा की थी।
Related Posts
November 15, 2021 इंदौर- उज्जैन- इंदौर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, फतेहाहाबाद के रास्ते होगा परिचालन
इंदौर : भोपाल में पीपीपी मोड़ पर नवश्रृंगारित रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे […]
August 24, 2021 हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न घटनाओं के दोषी तत्वों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
इंदौर : बीते कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, जिनसे दो पक्षों में अविश्वास का […]
January 30, 2021 यंग आदिवासी और अटल फुटबॉल क्लब ने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में बनाई जगह
इन्दौर : इन्दौर पुलिस एवं खेल व युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में […]
May 19, 2020 नगर निगम द्वारा सप्लाय की जा रही फल व सब्जियों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, ऑर्डर में आई कमीं..? इंदौर : नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई सब्जी और फ्रूट बास्केट योजना धराशायी होती जा रही […]
June 11, 2022 नगर निगम और नगर परिषदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित जिले की आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना शनिवार […]
February 2, 2021 देश को स्वस्थ्य, शिक्षित और आत्मनिर्भर बजट, फार्मा सेक्टर में आएगा उछाल- मूलचंदानी
इंदौर : वर्ष 2014 से ही मोदी सरकार का जोर देश में अधोसंरचना के विकास, रोजगार के अवसरों […]
January 21, 2022 प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 51 फीसदी वोट के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का बीजेपी कार्यकर्ताओं से किया आग्रह
इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष के तहत बीजेपी "संगठन पर्व 2022" मना रही है। […]