इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. एवं साकेत क्लब ट्रस्ट द्वारा मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित निःशुल्क तैराकी शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि इंदौर में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए जितनी गतिविधियाँ होती हैं वह अनुकरणीय हैं। उन्होंने स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए प्रतिदिन किसी न किसी खेल गतिविधि में हिस्सा लेने की बात भी कही।
शिविर का आयोजन साकेत क्लब तरणताल में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। कैंप में प्रतिदिन प्रशिक्षक अनिल दराड़े एवं निर्मला दराड़े तैराकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर 5 जून तक जारी रहेगा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर अतिथि स्वागत वरिष्ठ पत्रकार गणेश एस चौधरी, स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, कार्यकारिणी सदस्य राकेश द्विवेदी, शिविर संयोजक प्रवीण धनोतिया एवं प्रभात जैन ने किया। योगेश राठौर ने आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
Related Posts
January 9, 2021 मप्र में सफल रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन, अब वैक्सीन का है इंतजार
इंदौर : मप्र के सभी 51 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन के […]
November 30, 2021 स्वच्छता में अन्य जिले भी करें इंदौर का अनुसरण- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के […]
July 14, 2021 कोरोना के नए वेरिएंट की इंदौर में ही हो सकेगी पहचान, शीघ्र स्थापित होगी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब
इंदौर : विभिन्न वायरस विशेषकर कोरोना के नये स्वरूप का अब इंदौर में ही पता चल सकेगा। […]
June 22, 2024 देश और मीडिया का भविष्य एक – दूसरे से जुड़ा है
विद्यमान चुनौतियों का मुकाबला करके ही हम स्वर्णिम भारत की नीव रख सकते हैं।
भारतीय […]
May 24, 2021 जबलपुर हाइकोर्ट ने आम जनता को दी राहत, कलेक्टर इंदौर को फल – सब्जी व किराना दुकानें खोलने के लिए किया आदेशित
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट ने इंदौर की आम जनता और फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को बड़ी […]
January 16, 2024 सिंहस्थ – 2028 के पहले क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण की कार्ययोजनाएं बनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कान्ह नदी के गंदे पानी को रोकने की सुविचारित प्लानिंग करें।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
November 21, 2021 स्वच्छता के शिल्पकार मनीष सिंह के स्वागत की मची होड़, बोले कलेक्टर, यह इंदौर के जज्बे और जुनून की जीत
इंदौर : देशभर में स्वच्छता में इंदौर का परचम लहरा रहा है तो उसकी बुनियाद कलेक्टर मनीष […]