भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। एमपीबीएसई ने 2020-2021 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दीर्घउत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है।
इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के जरिए दी है, जिसमें कहा गया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नए पैटर्न का ब्लू प्रिंट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। नए पैटर्न के हिसाब से अब सभी विषयों में 30 फीसदी ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न, 30 फीसदी सब्जेक्टिव आधारित प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 75 फीसदी लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे।
ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Related Posts
March 31, 2024 मजदूर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
450 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
इंदौर : गौपुर चौराहें पर […]
January 3, 2022 सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों रिश्ते तय हुए
इंदौर : सनाढ्य ब्राह्मण समाज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शुभकारज गार्डन […]
June 21, 2023 वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर जिले में जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम।
मंत्रियों से लेकर सांसद, कलेक्टर, […]
March 21, 2025 नेचर वॉलेंटियर्स ने की गौरैया के संरक्षण की पहल
संभागायुक्त और महापौर को नेचर वॉलंटियर्स ने भेंट किये गौरैया के बक्से।
इंदौर : […]
April 19, 2019 प्रियंका ने हाथ का साथ छोड़कर थामा शिवसेना का दामन मुम्बई: कांग्रेस का मुखर चेहरा रही प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथ का साथ छोड़ कर शिवसेना का […]
May 22, 2021 कमलनाथ ने दोहराया कोरोना से एक लाख मौतों का आरोप, प्रदेश सरकार को गलत साबित करने की दी चुनौती
उज्जैन : शनिवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की […]
October 27, 2019 कैलाशजी ने बुजुर्गों व विशेष बच्चों संग बांटी दीपोत्सव की खुशियां इंदौर : प्रभु श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले […]