इंदौर : उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर में 09 मार्च 2024 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में लंबित/प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराए जाएंगे।
सहायक आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय श्रीमती रेखा सचदेव ने बताया कि इंदौर संभाग के सभी ।कलेक्टर्स एवं समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि लोक अदालत में यूनिराकरण योग्य मामलों की सूची बनाकर अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्यालय में 05 मार्च 2024 तक प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानांतरण प्रकरण जिनमें अपीलार्थी सेवानिवृत्त हो गए हों अथवा मृत्यु हो गई हो, ऐसे अपीलीय प्रकरण जिनमें विभाग द्वारा अपीलार्थी की सुनवाई की जाकर प्रकरण का निराकरण किया जा चुका हो तथा प्रकरण उच्च न्यायालय में शासन पक्ष में निराकृत किया जा चुका हो, ऐसे अवमानना प्रकरण जिनमें शासन द्वारा न्यायालय के निर्देशानुसार पालन की कार्रवाई कर ली गई है, ऐसे प्रकरण जिनमें अभ्यावेदन शासन द्वारा निराकृत किया जा चुका हो या अन्य ऐसे कोई मामले जो विभाग लोक अदालत से निराकृत हो सकते हों की सूची बनाकर अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्यालय में 05 मार्च 2024 तक प्रस्तुत की जाने का अनुरोध किया गया है।
Related Posts
August 23, 2023 भारत ने रचा इतिहास, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत
चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग।
पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और […]
January 28, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया, लाखों की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी […]
January 2, 2022 माता वैष्णो देवी परिसर में मची भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन परिसर में मची भगदड़ में […]
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले मालू, इंदौर से अजमेर के लिए नई ट्रेन चलाने की रखी मांग
अयोध्या,रायपुर,हावड़ा के लिए नियमित चलाएं ट्रेन।
उज्जैनी एक्सप्रेस का इंदौर तक […]
April 12, 2021 मुंह और पैर लॉक कर लें तो लॉक डाउन की जरूरत ही नहीं होगी- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन में रेमडेसिविर […]
January 6, 2020 उज्जैन पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एमवायएच में किया भर्ती उज्जैन : रविवार रात महाकाल थाना क्षेत्र में जवासिया रोड पर पुलिस की कुख्यात इनामी […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]