इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने दीपावली का पर्व गांव में बच्चों के साथ मनाया। सांसद लालवानी देपालपुर के ग्राम रंगवासा पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के बीच जाकर दीपावली की खुशियां बांटी।
बच्चों को बांटे मिठाई और पटाखे।
सांसद लालवानी ने गांव के बच्चों को अपने साथ लाए पटाखे और मिठाई बांटी। उन्होंने बच्चों से संवाद साधते हुए उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
इस दौरान एक बच्चे ने सांसद लालवानी से पूछा कि क्या आप आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं, इस पर सांसद लालवानी ने कहा कि जिस तरह से परिवार में अभिभावक की भूमिका होती है वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को बेहतर काम करने की प्रेरणा देते हैं और अनुशासन का ध्यान रखते हैं। इसलिए आवश्यक होने पर हम भी प्रधानमंत्री से मिलते हैं। अवसर आने पर आप भी मिल सकते हैं।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के बीच आकर बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि जिनके हिस्से में खुशियां कम हैं उनके साथ त्योहार मनाना अद्भुत सुकून देता है।
इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बच्चों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं का भी जिक्र किया।
Related Posts
December 21, 2024 एम आर -12 पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर
185 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है एमआर-12 सड़क।
इस सड़क से इंदौर शहर का ट्रैफिक […]
June 20, 2019 कपटनाथ सरकार का जनता के साथ एक और कपट..! {गोविंद मालू}
रजिस्ट्री के शुल्क में बढोत्री कर गाईड लाइन में 20 प्रतिशत की कमी गरीब […]
June 22, 2024 दलबदल के लिए सत्तारूढ़ दल जिम्मेदार
राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया जाता है दलबदल ।
मीडिया पर भी दल […]
January 30, 2024 हमेशा से स्वतंत्र राष्ट्र रहा तिब्बत, चीन ने किया बलात कब्जा
दोस्ती के नाम पर दिया धोखा, लाखों तिब्बतियों को उतारा मौत के घाट।
अभ्यास मंडल के […]
February 26, 2022 वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश और 5 खरीददार गिरफ्तार, 17 वाहन बरामद
इंदौर : मैरेज गार्डन और सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस थाना […]
January 8, 2025 बीसीसीआई के नए सचिव होंगे सैकिया
12 जनवरी को एसजीएम में लग सकती है उनके नाम पर मुहर।
मुंबई : जय शाह की जगह देवजीत […]
September 8, 2023 रेलवे की लंबित परियोजनाओं में अब आएगी तेजी
संभागायुक्त ने किया रेल्वे और प्रशासन का समन्वय।
इंदौर : संभागायुक्त इंदौर मालसिंह […]