इंदौर : कोरोना वायरस का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है।करीब तीन- चार दिन पूर्व दिल्ली भेजे गए 11 सौ से अधिक सैम्पल्स की रिपोर्ट जैसे- जैसे प्राप्त हो रही है, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।गुरुवार को एक ही दिन में 244 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ कोरोना से 8 मौतें भी हुईं। जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक हैं।
830 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 47 की मौत।
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि बुधवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 586 थी। गुरुवार को 244 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होंने से यह तादाद 830 तक पहुंच गई है। 12 अन्य राज्यों के मरीज भी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका इंदौर में ही इलाज चल रहा है। उन्हें भी जोड़ लिया जाए तो ये संख्या 842 हो गई है।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें सराफा के दो ज्वेलरी व्यापारी भी शामिल हैं। दोनों भाई थे। चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आठ मिलाकर इंदौर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है।
मोती तबेला में 21 पॉजिटिव मिले..!
गुरुवार देर रात जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 244 पॉजिटिव मामलों में अकेले मोती तबेला के 21 मामले शामिल हैं। इसके अलावा उदापुरा, खजराना, पिंजारा बाखल, कडावघाट, जूना रिसाला, आलापुरा, सिकन्दराबाद कॉलोनी, अहिल्या पलटन सहित अन्य कई इलाकों से भी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
Related Posts
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
June 18, 2016 विराट ने मुंबई में खरीदा 34 करोड़ में सुपर लग्जरी फ्लैट, युवराज के बनेंगे पड़ोसी मुंबई.विराट कोहली ने वर्ली में ओमकार-1973 में लग्जरी फ्लैट अपार्टमेंट खरीदा है। सी व्यू […]
July 27, 2023 नरसिंह वाटिका में अंतिम दिन 5 हजार श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ थिरके विधायक संजय […]
August 4, 2024 ऑटो में ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त
एक पिस्टल भी मय जिंदा कारतूस के बरामद।
ऑटो चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार ।
इंदौर : […]
February 19, 2025 कांग्रेस मीडिया प्रभारी का पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिया बयान बेहद निंदनीय : सलूजा
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बागेश्वरधाम […]
March 6, 2025 केंद्रीय करों में बढ़ाई जाए राज्यों की हिस्सेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयोग ने कहा मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
अगले पांच साल में प्रदेश के […]
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]