इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर ने बन्दी बनाया है। पकड़े गए आरोपी ब्राँडेड कम्पनियों के नाम से नकली पाउडर बनाते थे। आरोपियो के कब्जे से 08 से 10 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
गीता नगर में चल रहा था नकली फेस पाउडर का कारोबार।
क्राइम ब्राँच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना चंदन नगर इंदौर के गीतानगर स्थित एक मकान में ब्राँडेड कपनी PONDS , NIVEA , WILD STONE ,SANTOOR ,DERMICOOL व NYCIL जैसे ब्राँड के नकली पाउडर बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। इसपर क्राइम ब्रांच ने थाना चंदन नगर पुलिस के सहयोग से वहां छापा मारा। आरोपी ब्राँडेड कंपनी के खाली छोटे -बडे डिब्बे सावेर रोड स्थित कबाडियोन से 10 से 15 रुपये में खरीदकर उसमें नकली पाउडर भरकर 40 से 80 रुपए में बेचते थे । मौके से करीबन 08 से 10 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। यहां से आरोपी .1 ईस्माइल पिता कुरवान हुसैन उम्र 80 साल नि. सैफी नगर इदौर 2. हकीमुद्दीन पिता असगर अली उम्र 58 साल नि. 26 नूरानी नगर इदौर .3 मुकेश पिता दामोदर सिंह राठौर उम्र 50 साल नि. 21 गीतानगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ब्राँडेड कंपनी के नाम से नकली पाउडर बनाने का काम वो लंबे समय से कर रहे थे। यह सारा माल इंदौर व आसपास के देहाती क्षेत्रो में बेचने हेतु भेजा जाता है। आरोपियो के विरुध थाना चंदन नगर पर अपराध पंजीबद्द किया गया है।
Related Posts
January 21, 2020 शासन- प्रशासन की मनमानी के खिलाफ बीजेपी करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव इंदौर : मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं मोर्चा […]
April 21, 2024 जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्राएं ।
भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा व […]
November 23, 2021 गृहमंत्री मिश्रा से मिले मंत्री सिलावट, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
इंदौर : इंदौर में बढ़ते यातायात को देखते हुए आवश्यक संसाधन/बल की आवश्यकता और नवीन […]
January 18, 2021 बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय
इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में […]
February 14, 2017 भारत ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार जीता ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप बेंगलुरू।ओपनर प्रकाश जयराम्मैया और कप्तान अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी से भारत […]
April 10, 2021 जॉनसन एंड जॉनसन ने बनाई सिंगल डोज वैक्सीन
नई दिल्ली : देश में कोविड वैक्सीन की किल्लत से जुड़ी खबरों के बीच बड़ी दवा कंपनी जॉनसन […]
June 20, 2021 हरियली महोत्सव के तहत कब्रिस्तान व मुक्तिधामों में रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे
इंदौर : अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,मप्र हरियाली महोत्सव […]