इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने संयुक्त बयान में कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि झूठ, प्रोपेगण्डा और राजनैतिक पाखण्ड, कांग्रेस का मूल स्वभाव रहा है। धूर्ततापूर्ण और बेबुनियाद आरोप सांवेर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचन्द्र गुड्डू के राजनैतिक डीएनए में शामिल हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि बाणगंगा चौराहा पर पुलिस की नियमित चेकिंग में 51 लाख रूपये नकद राशि जब्त की गई जो कि किसी मोहन सोनी नाम के व्यापारी की है। इसका झूठा दोषारोपण कांग्रेस नेता भाजपा के गले मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं जबकि इंदौर पुलिस के डीआईजी खुद कह चुके हैं की यह पैसा सराफा व्यापारियों के आपसी लेन-देन का है। इसका उपचुनाव से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। इस नकद राशि के वित्तीय स्रोत की जानकारी आयकर विभाग भी जुटा रहा है। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रम फैलाकर झूठ फैलाया जा रहा है, यहीं कांग्रेस का असली चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी इस भ्रामक और गिरी हुई कांग्रेस की राजनीति की घोर निंदा करती है।
Related Posts
August 27, 2021 आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मिले कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर की कार्यकर्ताओं पर लादे गए मुकदमें वापस लेने की मांग
इंदौर : शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीआईजी से मिलने के बाद शुक्रवार को […]
June 4, 2023 हवाई जहाज से गंगासागर की यात्रा पर रवाना हुए खंडवा के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना।
इंदौर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को […]
March 23, 2021 ‘मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क’ मुहिम में कलेक्टर के तीखे तेवर, मास्क नहीं लगाया तो जुर्माने के साथ होगी एफआईआर
इंदौर : तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को इंदौर में भी रोको- […]
March 19, 2025 एक देश – एक चुनाव के समर्थन में एमआईसी में प्रस्ताव पारित
100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यो को दी मंजूरी।
निगम मुख्यालय नवीन भवन एवं […]
January 28, 2021 किसान आंदोलन में हिंसा के बाद ट्वीटर ने 550 अकाउंट्स किए सस्पेंड
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन में हिंसा के बाद ट्विटर ने 550 से ज्यादा […]
March 13, 2021 महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ- सफाई के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ, जलाए गए दीप
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी का ‘‘अमृत महोत्सव’’ (75वीं वर्षगाठ) मनाने जा […]
November 2, 2020 सांवेर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने की मतदान की पुख्ता तैयारी, मतदान केंद्रों पर जुटाई गई है तमाम सुविधाएं
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया […]