महू से राऊ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत

  
Last Updated:  November 27, 2022 " 04:06 pm"

राहुल गांधी ने बुलेट की सवारी का भी उठाया लुत्फ।

इंदौर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में प्रवेश कर गई है। रविवार सुबह महू से चलकर राहुल गांधी उमरिया, पिगडंबर, राऊ सर्कल होते हुए अपने पड़ाव एयू सिनेमा पहुंची। राऊ में राहुल गांधी बुलेट पर सवार हुए और कुछ दूरी तक उसे दौड़ाया। पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी उनके साथ दौड़ लगा रहे थे। यहां चाय – नाश्ता, भोजन और विश्राम के बाद शाम 4 बजे यात्रा राजेंद्र नगर से चाणक्यपुरी, केशरबाग ब्रिज, माणिक बाग, कलेक्टर तिराहा, हरसिद्धि, यशवंत रोड होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा को मिला जोरदार प्रतिसाद।

महू से इंदौर के लिए सुबह सवा छह बजे रवाना हुई भारत जोड़ो यात्रा को जोरदार प्रतिसाद मिला। बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता, उनके समर्थक और आम लोग यात्रा का हिस्सा बनें। महू से राऊ तक राहुल गांधी की इस पदयात्रा का सैकड़ों मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राऊ में विधायक जीतू पटवारी ने राहुल गांधी और पदयात्रा में चल रहे लोगों का जोशीला स्वागत किया।यात्रा में सबसे अधिक भीड़ भी यहीं उमड़ी। लोक कलाकारों का दल भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना रहा।पटवारी ने यात्रा में चल रहे सक्रिय पदयात्रियों के विश्राम के साथ चाय – नाश्ते और भोजन का भी प्रबंध किया था।

राहुल ने दौड़ाई बुलेट।

राऊ पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने बुलेट की सवारी का भी लुत्फ उठाया। ये बुलेट राहुल गांधी के साथ चल रहे रजक पाराशर की बताई गई है। विधायक जीतू पटवारी ने राहुल की बुलेट के साथ दौड़ लगाई। वे उनसे वार्तालाप करते भी नजर आए।

शहर में यात्रा के स्वागत के किए गए हैं व्यापक इंतजाम।

राऊ से राजवाड़ा तक के यात्रा मार्ग पर कांग्रेसियों ने स्वागत के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मार्ग को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पाट दिया गया है। जगह – जगह मंच लगाकर राहुल गांधी और पदयात्रियों का भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है। पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। यातायात डायवर्ट करने का भी प्लान बनाया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *