इंदौर : महापौर के निर्देश पर शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में जोन क्रमांक 15 के तहत फूटी कोठी चौराहे के पास कचरा व गंदगी करने पर पाथ इंडिया कंपनी प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 10 हजार का स्पॉट फाइन किया गया।
जोन क्रमांक 15 के सहायक सीएसआई पंकज धोलपुरे ने बताया कि जोन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान फूटी कोठी चौराहे के पास कचरा व गंदगी फैली पाए जाने पर ज्ञात हुआ कि चौराहे पर पाथ इंडिया कंपनी प्रायवेट लिमिटेड द्वारा ब्रिज निर्माण किया जा रहा है, पाथ इंडिया कंपनी के कर्मचारियों द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के पास ही कचरा व गंदगी फैलायी जा रही है। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पाटोदी, सहायक सीएसआई पंकज धोलपुरे, सीएसआई अवध नारायण द्वारा मौका स्थल पर जाकर कंपनी द्वारा रोड पर कचरा गंदगी फैलाने पर पाथ इंडिया कंपनी प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध रूपये 10 हजार का स्पॉट फाइन कर राशि वसूल की गई।
Related Posts
January 14, 2022 ढाई लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत् 07 […]
December 25, 2018 मोहम्मद रफी पर फ़िल्म बनाएंगे बेटे शाहिद इंदौर: फ़िल्म इंडस्ट्री में कई गायक कलाकार आये और बड़ा मुकाम बनाया लेकिन जो मुकाम मुकेश, […]
March 26, 2023 भंवरकुआ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा
हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप बीआरटीएस के निर्धारित हिस्से में यातायात डायवर्ट करने के दिए […]
July 18, 2021 सांसद तनखा का इंदौर प्रेस क्लब ने किया अभिनंदन, कोरोना काल में की मदद के लिए जताया आभार
इंदौर : राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का इंदौर प्रेस क्लब में आगमन पर पत्रकार बिरादरी की ओर […]
May 19, 2019 मप्र की 8 लोकसभा सीटों पर 1बजे तक 35 फीसदी मतदान इंदौर: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मप्र के मालवा- निमाड़ की 8 सीटों पर […]
August 6, 2020 लेफ्ट- राइट खत्म, रात्रिकालीन कर्फ्यू और रविवारीय लॉक डाउन रहेगा बरकरार इंदौर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत […]
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]