इंदौर : मुसाफिरों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 19310/19309 इंदौर-गांधीनगर कैपिटल-इंदौर शांति एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) रेक से बदलने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 19310 इंदौर गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस इंदौर से 01 फरवरी, 2025 से तथा गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर कैपिटल इंदौर एक्सप्रेस 02 फरवरी, 2025 से एलएचबी रेक से चलेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, छ: थर्ड एसी, सात स्लीपर श्रेणी और चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
इस बदलाव से यात्रियों की यात्रा और अधिक आरामदायक होगी।