वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ और अन्य अतिथियों ने किया विमोचन।
इन्दौर : पत्रकारों की पुरातन संस्था इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इन्दौर मीडिया कॉनक्लेव में बुधवार को राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान के दौरान डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा लिखी पुस्तक ‘हिन्दी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक’ का लोकार्पण मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ, इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, पद्मश्री जनक पलटा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा, समाजसेवी अजय चौरड़िया व वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा किया गया।
डॉ. वेदप्रताप वैदिक के परिचय पर एकाग्र देश की पहली पुस्तक है। डॉ. वैदिक पर अभी तक कोई पुस्तक नहीं लिखी गई।
डॉ. अर्पण जैन अब तक 15 से अधिक किताबें लिख चुके हैं और उन्हें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार व जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा अक्षर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर सैंकड़ों पत्रकार, साहित्यकार और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन संजय पटेल ने किया व आभार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।
Related Posts
July 14, 2024 मिठाई खिलाने का लालच देकर तीन वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
इंदौर : महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में आने वाले 3 […]
January 30, 2023 निजी वाहनों को हतोत्साहित और लोक परिवहन को प्रोत्साहित करें..
‘झंडा ऊंचा रहे हमारा ’ अभियान के तहत प्रेस क्लब सभागृह में शहर की यातायात व्यवस्था पर […]
October 31, 2020 सांसद लालवानी बनें चायवाले, खुद चाय बनाकर पिलाई लोगों को…!
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी अपनी सहजता और सरलता के लिए जाने जाते हैं। सांवेर विधानसभा […]
February 25, 2023 सीधी सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान
मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17
दो गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा […]
April 23, 2021 राधास्वामी सत्संग के कोविड केअर सेंटर में बेड के लिए करवाना होगा पंजीयन
इंदौर : मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर, राधा स्वामी सत्संग ब्यास , इन्दौर में बेड पाने के […]
October 17, 2020 डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […]
September 17, 2019 केंद्रीय दल को सौपेंगे बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट इंदौर : मप्र के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सोमवार को इंदौर के दौरे पर थे। जिले व संभाग के […]