इंदौर : फिलहाल शहर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में विराजमान दिगम्बर जैन सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज जल्द ही हाईकोर्ट परिसर में अपने प्रवचनों से न्यायाधीशों और अभिभाषकों को लाभान्वित करेंगे। आचार्यश्री के शिष्य ब्रह्मचारी सुनील भैया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश और बार काउंसिल के पदाधिकारियों की पहल पर आचार्यश्री अपने प्रवचन और आशीर्वाद देने हाईकोर्ट आएंगे। वे देश के पहले ऐसे सन्त हैं जो किसी कोर्ट परिसर में प्रवचन देने जा रहे हैं। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ब्रह्मचारी सुनील भैया के मुताबिक आचार्यश्री राजवाड़ा चौक में भी महती धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रतिभा स्थली पर जिनालय का करेंगे शिलान्यास।
आचार्यश्री विद्यासागरजी, विहार करते हुए सांवेर रोड पर रेवती रेंज स्थित प्रतिभा स्थली पहुंचेंगे। वे वहां 126 फ़ीट ऊंचे सहस्रकूट जिनालय का शिलान्यास करेंगे।इसी के साथ 225 फ़ीट ऊंचे सर्वतोभद्र मन्दिर की आधारशिला भी रखेंगे। ब्रह्मचारी सुनील भैया के अनुसार प्रतिभा स्थली पर संचालित बालिका विद्यालय का विस्तार किया जा रहा है। एक नया भवन भी बनाया जा रहा है।हर धर्म की गरीब वर्ग की बालिकाएं यहां रहकर 4 थी से 12 वी तक निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगी। करीब 16 सौ बच्चियों को यहां प्रवेश दिया जाएगा।
Related Posts
June 24, 2020 थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का क्रम, 4 और मरीजों की थमीं सांसें इंदौर : कोरोना से डेथ रेट याने मृत्यु दर के मामले में इंदौर अभी भी आगे बना हुआ है। ऐसा […]
February 2, 2021 म्यामार में तख्तापलट पर भड़का अमेरिका, दी कार्रवाई की चेतावनी, भारत ने भी जताई चिंता
नई दिल्ली : म्यांमार में सेना द्वारा तख्तापलट कर दिया गया है। अमेरिका ने इस पर गहरी […]
May 18, 2023 नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का मनाया गया जन्म नक्षत्र महोत्सव
श्रद्धालुओं ने चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।
इंदौर : जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया […]
March 12, 2024 शासकीय स्कूलों की अनुपयोगी जमीनों को पुनर्घनत्वीकरण योजना में किया जाएगा शामिल
पुनर्घनत्वीकरण से प्राप्त राशि से इंदौर के शासकीय स्कूलों के बनेंगे नए भवन तथा होगा […]
January 8, 2024 इंदौर ने स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश को नई राह दिखाई है
हेल्थ ऑफ इंदौर की तर्ज पर पूरे देश में होगा प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे-केन्द्रीय […]
August 31, 2020 उस्मान पटेल सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, रासुका लगाने की तैयारी..? इंदौर : रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख पर खजराना इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के मामले […]
April 8, 2024 विजनरी लीडर हैं पीएम मोदी
मोदी सरकार की उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना पर बच्चों ने रखें […]