इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इंदौर मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रोजेक्ट गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सांसद के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि 20 अगस्त से इंदौर में मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा।
जनप्रतिनिधियों को दें प्रोजेक्ट की जानकारी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उन्होंने मेट्रो अधिकारियों से कहा है कि इंदौर के स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों, तकनीक के जानकार एवं प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट से सम्बंधित जानकारी दी जाए।
सांसद लालवानी ने मेट्रो स्टेशन पर उचित पार्किंग की व्यवस्था की भी ज़रुरत बताई। सांसद ने मेट्रो को बस, प्रस्तावित केबल कार एवं लोक परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ने पर जोर दिया ताकि सड़कों पर बोझ कम हो।
दिल्ली में होगी मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा।
3 अगस्त को दिल्ली में अर्बन डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में इंदौर और भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। सांसद लालवानी केंद्र सरकार की अर्बन डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य भी हैं।
इस बैठक में भोपाल से आए मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह, इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल समेत मेट्रो एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
October 5, 2020 सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी सिलावट की छवि बिगाड़ने का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति के प्रदेश सह-संयोजक एडवोकेट भूपेन्द्र […]
January 28, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया, लाखों की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी […]
September 4, 2022 जातिगत की बजाय आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाई मांग।
अपनी मांग को लेकर जम्मू से 9 अगस्त को शुरू […]
November 30, 2023 एचआईवी एड्स को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
एचआईवी एड्स से जुड़े पहलुओं, उपचार की आधुनिक विधियां और कानूनी प्रावधानों पर डाला गया […]
July 29, 2023 मैहर के निर्भया कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
इंदौर : सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों […]
September 8, 2022 ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर प्रवास पर […]
June 17, 2021 बंगाली ओवर ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि खामी दूर कर जल्द तैयार करें नया प्रस्ताव, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए है कि सुगम यातायात, जनता की […]