मार्ग की बाधाएं हटाकर शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।
मार्ग में रिवर ब्रिज और रेलवे ओवर ब्रिज भी है प्रस्तावित।
इंदौर : संभाग आयुक्त सह प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने गुरुवार को टी.पी.एस.-08 योजना के तहत बनाये जा रहे MR 12 मार्ग (निर्माणाधीन ) का निरीक्षण किया ।प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी आर पी अहिरवार ने बताया कि 9.5 km लंबे मार्ग में से मौके पर 3.5 कि.मी. लंबाई में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष हिस्से में राजस्व विभाग से सीमांकन, ईंट के भट्टे को हटाने एवं निर्माण कार्य में गति लाने के लिए भू-अर्जन अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री को संभागायुक्त ने स्थल पर ही निर्देश दिए।ताकि मार्ग का निर्माण कार्य, समय सीमा मैं पूर्ण हो सके। आईडीए सीईओ ने बताया कि संभागायुक्त सह आईडीए अध्यक्ष दीपक सिंह ने योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले आर.ओ.बी. के अलाईनमेन्ट में आवश्यक सुधार एवं कान्ह नदी पर रिवर ब्रिज के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। सिंहस्थ 2028 के पूर्व एम.आर.-12 का कार्य पूर्ण होकर आवागमन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि यह मार्ग 60 मीटर चौडा बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर रेल ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित है, जिसका स्वीकृति संबंधी पत्र रेलवे के पास लंबित है।
Related Posts
July 10, 2020 कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर.. कानपुर : जैसी आशंका जताई जा रही थी यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का […]
August 14, 2021 इंदौर में टीकाकरण का तय लक्ष्य हुआ पूर्ण
इंदौर : इंदौर शहर में तय लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया […]
June 5, 2021 मुसीबत में फंस सकते हैं हड़ताली जूनियर डॉक्टर, सीट छोड़ने पर लौटाने होंगे लाखों रुपए
भोपाल : जोश में होश खोने वाले जूनियर डॉक्टर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा काम कर […]
August 15, 2023 मामूली बात पर दो लोगों पर चाकू से हमला कर एक की जान लेने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
ओवरटेक करने की मामूली बात पर हुआ था विवाद।
पांच आरोपियों में एक महिला भी […]
April 19, 2019 अस्वाभाविक थी रोहित शेखर की मौत, हत्या का प्रकरण दर्ज नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की […]
December 25, 2020 उदयपुर जाने वाले यात्रियों को 28 दिसम्बर से मिलेगी विशेष ट्रेन की सौगात
इंदौर : राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले लोग इंदौर में बड़ी तादाद में निवास करते हैं। […]
December 15, 2021 जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
प्रदीप जोशी
इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा […]