21 मई को जाल सभागृह में होगी बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक
Last Updated: May 17, 2023 " 09:47 pm"
नगर कार्यसमिति को लेकर व्यवस्था टोली की बैठक संपन्न।
इंदौर : बीजेपी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी 21 मई को भाजपा की नगर कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाना है इस हेतु बुधवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर व्यवस्था टोली की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जवाबदारी सौंपी गई।
रणदिवे ने कहा कि यह कार्यसमिति वृहद होगी और लगभग 300 से 350 जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित होंगे।