शहडोल : सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के भले ही दावे करें लेकिन आम आदमी को आज भी इलाज के अभाव में भटकना पड़ता है।हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र गुना में महज 5 रुपए के अभाव में एक मरीज ने सरकारी अस्पताल के बाहर दम तोड़ दिया था।अब शहडोल जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक महिला का रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा।
यह है पूरा मामला…
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी कुन्ती को बुधवार सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुचाने के लिये कई बार एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इधर कुन्ती की पीड़ा बढ़ती ही जा रही थी। अंततः परिजन उसे बाइक पर ही बिठाकर अस्पताल की ओर चल पड़े।
रास्ते में ही हो गया प्रसव…!
रास्ते में सोन नदी के समीप कुन्ती प्रसव वेदना से बुरीतरह तड़पने लगी। तब ग्रामीण नीतीश सिंह, गोपाल शर्मा और अनिल बर्मन ने सड़क पर ही उसका प्रसव कराने की व्यवस्था की। बगैर किसी चिकित्सकीय देखरेख और साधन के ही उक्त महिला का प्रसव कराना पड़ा। वह तो भगवान की कृपा रही कि महिला की सामान्य प्रसूति हो गई और कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं हुआअन्यथा मां और बच्चे की जान संकट में पड़ सकती थी। बाद में ग्रामीणों की मदद से ही महिला व बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की सेहत ठीक बताई गई है।
Related Posts
February 9, 2021 कमलनाथ के रिश्तेदार दम्पत्ति के हत्यारों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रिश्ते में भाई और भाभी लगने वाले […]
November 6, 2021 अहिल्या माता गौशाला में की गई गोवर्धन पूजा, गौमाता की उतारी गई आरती
इंदौर : केशरबाग रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री अहिल्यामाता गौशाला पर शुक्रवार को […]
November 7, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां
इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय की छवि दबंग नेता की मानी जाती है पर उनके व्यक्तित्व का एक पहलू […]
June 3, 2022 प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास […]
October 26, 2022 खरगोन में डीजल टैंकर में धमाका, जिंदा जली युवती
8 बच्चों सहित 20 घायल, गंभीर घायल इंदौर रेफर।
खरगोन : बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से […]
September 4, 2020 रविवार का लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू समाप्त, पूरीतरह अनलॉक हुआ शहर..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार से शहर पूरीतरह अनलॉक हो जाएगा। […]
April 17, 2024 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और खेल आधारित शिक्षा पर किया गया गहन मंथन
रिलायंस फाउंडेशन का ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा’पर दो दिवसीय सम्मेलन […]