पुणे: गणेशोत्सव के चलते पुणे के प्रसिद्द श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में 151 किलो का मोदक चढ़ाया गया। इसे मावल के बाबूराव वायकर नाम के भक्त ने अर्पित किया है। इस मोदक का प्रसाद यहां आने वाले भक्तों में वितरित किया जाएगा।
क्या खास है इस लड्डू में?
इस मोदक का निर्माण मंदिर परिसर में तकरीबन 15 कारीगरों ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किया। इसे बेहद खूबसूरती से बनाया और सजाया गया। इसमें मेवा, काजू, बादाम, पिस्ता और चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया गया। मोदक के ऊपर के हिस्से पर सोने का वर्क चढ़ाया गया है। मोदक को बनाने में तकरीबन 70 हजार रुपए की लागत आई।
कौन थे दगड़ूशेठ हलवाई?
दगड़ूशेठ हलवाई पुणे में एक सफल मिठाई विक्रेता थे। अचानक एक दिन उनके बेटे की प्लेग से मौत हो गई। बेटे की मौत से परेशान दगड़ूशेठ को एक संत ने गणेशजी का मंदिर बनवाने के लिए कहा। उन्होंने अपनी और शहर की शांति के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया। धीरे-धीरे मंदिर की लोकप्रियता बढ़ती गई। बाद में लोकमान्य तिलक ने यहां विशाल गणपति महोत्सव के आयोजन की घोषणा की।
Related Posts
February 6, 2021 ऑनलाइन भरे जा सकेंगे 5वी व 8वी की बोर्ड पैटर्न स्वाध्यायी परीक्षा के आवेदन पत्र
इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा-5वीं […]
April 17, 2025 बीआरटीएस कॉरिडोर के मटेरियल से निगम को होगी लगभग पौने चार करोड़ की आय
निगम द्वारा कराए गए सर्वे में किया गया अनुमानित आय का आकलन।
जल्दी ही जारी होगा […]
February 23, 2022 भारतीय शिष्टमंडल के साथ अबुधाबी के क्राउन प्रिंस से मिले सांसद लालवानी
नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल नेशनल कांउसिल के निमंत्रण पर, लोकसभा स्पीकर ओम […]
June 18, 2021 डेमू ट्रेन हुई बेपटरी, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : शुक्रवार तड़के डेमू ट्रेन पटरी से उतर गई। राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे ये […]
December 21, 2020 रावजी बाजार थाने में 28 दिसम्बर को होगी जब्तशुदा वाहनों की नीलामी
इंदौर : सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जूनी इंदौर ने बताया कि पुलिस थाना रावजी बाजार पर धारा 25 […]
August 14, 2021 आरएपीटीसी ग्राउंड पर होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर में मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन […]
June 29, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एमवायएच में मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण। रजिस्टर चेक कर लिया दवाइयों की उपलब्धता का […]