इंदौर : प्रशासन की तिरछी नजर अब कम्प्यूटर बाबा के सहयोगियों पर पड़ गई है। मंगलवार को बाबा के निकट सहयोगी रमेश तोमर के अवैध निर्माणों को जिला प्रशासन ने पुलिस व नगर निगम के सहयोग से ढहा दिया। नगर निगम का अमला सुबह ही मूसाखेड़ी के पास इदरिस नगर में पहुंच गया था। यहां जेसीबी की मदद से रमेश तोमर के छह मकान और एक गार्डन को 2 घंटे की रिमूवल की कार्रवाई में जमींदोज कर दिया गया।
नगर निगम की उपायुक्त और रिमूवल विभाग की प्रभारी लता अग्रवाल ने बताया कि पांचों मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। एक मकान निर्माणाधीन था वही एक गार्डन पर बने हुए शेड को भी तोड़ा गया। तोमर को नगर निगम ने पहले ही अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया था। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि रमेश तोमर के यहां लगे हुए तीन मोबाइल टावरों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में चार पोकलेन और चार जेसीबी को लगाया गया था। मौके पर कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया।
पुराना हिस्ट्रीशीटर है तोमर।
बता दें कि रमेश तोमर पुराना सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ संयोगितागंज सहित अन्य थानों में मारपीट, गाली- गाली गलौज, बलवा, जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना, अवैध कब्जे आदि के 19- 20 मामले दर्ज हैं। कम्प्यूटर बाबा जिस महंगी कार इनोवा में भ्रमण करते थे, वो भी रमेश तोमर के नाम पर रजिस्टर्ड है।
Related Posts
July 26, 2020 केदारनाथ में जल्द शुरू होगा आपदा में ध्वस्त कुंडों का पुनर्निर्माण- सतपाल महाराज देहरादून : भगवान केदारनाथ का अभिषेक जल्द ही पूर्व की भांति अमृत कुंड(अग्निकुंड) के जल से […]
August 30, 2022 लाल सिग्नल क्रॉस करना कार चालक को पड़ा भारी, नौ हजार रूपए की लगी चपत
इंदौर : लाल सिग्नल का उल्लंघन करना वाहन चालकों की जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है, बावजूद […]
February 2, 2023 घर का नौकर ही निकला चोर, पुलिस ने तीस लाख रुपए कीमत के जेवरात किए बरामद
पुलिस थाना पलासिया ने त्वरित कुछ ही घंटे में किया चोरी की वारदात का पर्दाफाश।
आरोपी […]
July 10, 2024 निगमकर्मियों के साथ हाथापाई करने वाले ठेला व्यवसायियों के खिलाफ एफआईआर
ठेला व्यवसायियों ने भी रावजी बाजार थाने पर निगमकर्मियोंं के खिलाफ दिया […]
April 23, 2019 तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न, अमित शाह, राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को सम्पन्न हुआ। 13 राज्यों और […]
June 21, 2021 गोपी नेमा ने साइकिल पर घूमकर लोगों को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित, योग और वैक्सीन दोनों को बताया जरूरी
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने सोमवार से प्रारम्भ हुए टीकाकरण महाअभियान में […]
December 22, 2022 महिला और बाल सुरक्षा पर कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊर्जा डेस्क प्रभारी और बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया कार्यशाला में […]