भोपाल। पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई से ठीक पहले राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों के नियम सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दिए हैं। जिन पर 24 जनवरी को सुनवाई होगी। सरकार ने दावा किया है कि मप्र में ही नहीं दूसरे राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु) में भी इन्हीं नियमों के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा रही है। उधर, सपाक्स ने आरोप लगाया है कि सरकार मामले को लंबित रखने के नए-नए तरीके तलाश रही है। सुप्रीम कोर्ट में 24 जनवरी से पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने इस बार लगातार सुनवाई करने को कहा है। इसलिए राज्य सरकार पूरी तैयारी में है। जहां सुप्रीम कोर्ट में अन्य राज्यों के पदोन्नति नियम रखे गए हैं, वहीं कोर्ट से कर्मचारियों को सशर्त पदोन्नति देने की अनुमति भी मांगी जा रही है। जिसे लेकर सपाक्स के पदाधिकारी नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार को कर्मचारियों की इतनी ही चिंता है, तो हाईकोर्ट के फैसले का पालन करते हुए वरिष्ठता के क्रम में पदोन्नति कर दे।
Related Posts
August 15, 2022 जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया […]
December 16, 2021 आर्किटेक्चर की छात्राओं को इंटीरियर डेकोरेशन में उपयोगी आर्टिकल्स का दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,राजेंद्र नगर में आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर […]
June 7, 2025 बक्शी बाग की बावड़ी का नगर निगम कर रहा जीर्णोद्धार
जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में इंदौर नगर निगम की बड़ी पहल।
जल गंगा संवर्धन अभियान […]
February 14, 2023 मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ियों को दी सवा करोड़ से अधिक की सौगात
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर प्रवास पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस […]
October 10, 2020 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ाए 6 सटोरिए, 75 हजार नकद व लाखों का हिसाब- किताब बरामद
इंदौर : आईपीएल मैचों का ऑनलाइन अवैध सट्टा संचालन करने वाला गिरोह क्राइम ब्रान्च की […]
May 27, 2020 कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहीं होमियोपैथी, 6 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर। भोपाल : शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल प्रदेश का पहला होम्योपैथिक […]
October 8, 2024 बीएनएनएस लागू होने के दो माह में हो गया नए लेखक का जन्म
‘दंड से न्याय’ के विमोचन समारोह में लेखक प्रवीण कक्कड़ ने किताब की रॉयल्टी पुलिस […]