ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट की अवैध रुप से बिक्री करने वाले दो आरोपी, क्राईम ब्राँच की गिरफ्त में आए हैं। सदरबाजार पुलिस की मदद से इन्हें पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 2160 प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट जब्त की गई। दवा को अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से बिना लिखा पढ़ी के बिक्री करने वाले आरोपी मेडिकल संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 1.रितेश उर्फ मोनू पिता देवेंद्र पांडे निवासी 426/2 बाणगंगा,इंदौर व मेडिकल संचालक 2.जितेंद्र उर्फ जीतू पिता देवेंद्र कुमार जैन निवासी 23 सुखदेव नगर एरोड्रम रोड इंदौर होना बताए गए । आरोपी मेडिकल संचालक द्वारा बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के, अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से ट्रामाडोल टेबलेट तस्करों को बिक्री कर रहा था।
दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना सदरबाजार पर अपराध धारा 08/22,8/29 NDPS ACT व 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
August 22, 2022 शहर के पश्चिम क्षेत्र में होगी गणेशोत्सव की अनूठी रंगत
सुगम संगीत, भजन, अभंग, बच्चों के खेलकूद, वादन की जुगलबंदी, व्याख्यान और हास्य कवि […]
May 15, 2021 थमने लगा है कोरोना का तूफान, कम हो रहे नए संक्रमित, रिकवर होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा […]
March 1, 2022 यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार यूक्रेन से भारतीयों को वापस […]
October 9, 2020 आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का एप के जरिए मिनटों में होगा निराकरण
इंदौर : जिले में मतदाताओं व अन्य नागरिकों द्वारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान की जाने […]
March 6, 2025 पीली गैंग का आतंक, पलट दिया फलों से भरा ठेला, सड़क पर बिखेर दिए सारे फल
निगमकर्मियों को ये अधिकार किसने दिया?
*कीर्ति राणा* : सात बार इंदौर नंबर वन रहा है, […]
April 20, 2025 चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट रोड तक लिंक रोड निर्माण हेतु बुलाए जाएंगे टेंडर
मेयर-इन-कौंसिल की बैठक सम्पन्न।
एक हजार करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों को मिली […]
December 2, 2022 जीएसटी कानून में क्रेडिट लेने वाले पर ही सारी शर्तें थोपना अनुचित
इंदौर : जीएसटी के तहत रिफंड, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, कर के भुगतान जैसे कई […]