इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने अनुभूति विजन सेवा संस्थान में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया । छात्रों ने आयोजन को खास बनाने और बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी पसंद के गाने गाए। इसी के साथ कॉलेज की छात्राओं ने बच्चों को और दृष्टिहीन बच्चियों ने कॉलेज के छात्रों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया । अनाथालय के बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुति भी दी । बच्चों ने “जिनकी होती है बहना वह भाई किस्मत वाले” गाना गया तो वहां मौजूद सभी की आंखे भर आई ।
आयोजन के बाद छात्रों ने कहा कि इन बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाना बहुत ही खास अनुभव था क्योंकि ये बच्चे भी रिश्तों की अहमियत को समझते हैं। इनके चेहरे की खुशी देखकर बहुत ही सुकून मिला ।
कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि दीक्षित के नेतृत्व में मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स हर्ष, संकेत कृषा, हरलीन, चकित, मान्या, सुहानी, तनुज, सौरभ, स्वर्णिम थे साथ ही बीबीए के स्टूडेंट्स स्पर्श, मीत, स्नेहा और आर्ची ने अपने गानों से आयोजन को खास बनाया । प्रेस्टीज यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल डायरेक्टर एस. रमन अय्यर ने छात्रों के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही कार्य करने को प्रोत्साहित किया।
Related Posts
August 16, 2022 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय […]
January 6, 2024 हवा बंगला जोन से केट तक फुटपाथ व सड़क से हटाए गए अतिक्रमण
125 से अधिक शेड, 30 गुमटी, 60 ओटले जेसीबी के माध्यम से हटाए।
इंदौर : सड़कों व […]
December 3, 2023 विधानसभा चुनाव के रुझान मिलना शुरू, मप्र में बीजेपी को बड़ी बढ़त
राजस्थान में भी बीजेपी आगे।
छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त।
चार […]
March 23, 2022 गेंहूँ के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों से मिलेंगे सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 मार्च को नई दिल्ली में निर्यातकों के साथ बैठक […]
June 1, 2020 एसीएस सुलेमान ने आवश्यक सेवाओं के लिए छूट का समय बढाने के दिए निर्देश इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बात […]
August 7, 2023 अमित शाह के आते ही ग्वालियर भी हो जाएगा तनावमुक्त
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
भोपाल, इंदौर के बाद अब अमित शाह की अगली यात्रा ग्वालियर […]
March 12, 2025 सपनों और उम्मीदों को पूरा करनेवाला है नए वित्तीय वर्ष का बजट : सुमित मिश्रा
इंदौर : भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मप्र सरकार के नए वित्तीय वर्ष के बजट को […]