इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शहर के दो बड़े प्रमुख अस्पतालों के बाहर कोरोना से संक्रमित मरीजों के परिजनों के लिए शामियाना लगवाने जा रहे हैं।
सुपर स्पेशलिटी और एमटीएच में करेंगे छांव का इंतजाम।
शहर में सुपर स्पेशलिटी और एमटीएच ऐसे दो अस्पताल हैं, जहां कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। परिजन इन अस्पतालों के बाहर तेज धूप में केवल इसलिए खड़े रहते हैं ताकि अस्पताल में भर्ती उनके परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिल सके। तेज धूप में खड़े रहने वाले इन परिजनों के लिए आसपास कहीं पानी की व्यवस्था भी नहीं रहती है। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इन मरीजों के परिजनों के लिए छांव का इंतजाम करने जा रहे हैं। विधायक शुक्ला ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों के बाहर शामियाना लगवाया जा रहा है ताकि इस शामियाने में मरीजों के परिजन धूप से बचते हुए बैठ कर इंतजार कर सकें। इस शामियाने में इन परिजनों के लिए शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था भी रखी जाएगी।
मंत्री ने की थी घोषणा लेकिन नहीं हुआ अमल।
विधायक शुक्ला ने कहा कि करीब 10 दिन पूर्व इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा करते समय इस तरह का शामियाना बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इसपर अमल नहीं किया गया। ऐसे में मरीजों के परिजनों को राहत देने के लिए वे अपनी ओर से यह व्यवस्था करने जा रहे है।
Related Posts
October 4, 2024 रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर लॉन्च किया विंटर कलेक्शन
नई दिल्ली : रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया […]
August 21, 2021 शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम का पर्व, संवेदनशील इलाकों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : जिले में शुक्रवार 20 अगस्त को मुहर्रम का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण […]
February 13, 2021 निगम प्रशासन का फर्जीवाड़ा उजागर, सीएम के जाते ही रेन बसेरा से गायब हुए 3 बुजुर्ग और कर्मचारी..!
इंदौर : उज्जैन से रात्रि विश्राम के लिए इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात […]
August 24, 2022 विद्युत वितरण कंपनी ने दो दिन में सैकड़ों शिकायतों का किया समाधान
इंदौर : मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शहर अधीक्षण यंत्री मनोज […]
August 26, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलप्रयोग और मुकदमें दर्ज करने पर जताया रोष
इंदौर : त्योहार मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए प्रदर्शन में […]
February 7, 2021 एक वर्ष से फरार चोरी का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कनाडिया पुलिस टीम ने चोरी के एक प्रकरण में 01 वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार रुपए […]
June 3, 2021 जैनाचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का देवलोक गमन
इंदौर : जैनाचार्य और मोहनखेड़ा तीर्थ विकास के प्रेरक श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का […]