इंदौर : गांधी हॉल परिसर में वर्षा सिरसिया द्वारा निर्मित भव्यतम रंगोली को निहारने रविवार को भी कई लोग पहुंचे। यह रंगोली प्रदर्शन का आखरी दिन था। बीजेपी नेता गोविंद मालू भी वर्षा की इस लोक कलाओं पर केंद्रित रंगोली को देखने पहुंचे। भाई हरि मालू और उनकी पत्नी भी इस दौरान मौजूद रहे।
भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण का अनूठा प्रयास।
गोविंद मालू ने 6075 स्क्वेयर फीट में निर्मित इस रंगोली का चारों ओर घूमकर अवलोकन किया। बाद में उन्होंने वर्षा की उनकी मेहनत, जज्बे और कला के प्रति समर्पण के लिए सराहना की।उन्होंने कहा कि भारतीय लोक कलाओं मधुबनी, गौंड, वरली और राजस्थानी आदि को रंगोली के माध्यम से जो जीवंतता वर्षा सिरसिया ने प्रदान की, वह अद्भुत है। विलुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण की दिशा में किए गए वर्षा के इस प्रयास की जितनी तारीफ की जाए, कम है।
बता दें कि वर्षा की इस विशालकाय और खूबसूरत रंगोली को लोक कलाओं पर आधारित सबसे बड़ी रंगोली के विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है।
Related Posts
June 15, 2024 मालवा उत्सव में अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे कॉलोनाइजर का स्टॉल जिला प्रशासन ने कराया बंद
बिना अनुमति और रेरा पंजीयन के 51हजार रुपए में की जा रही थी प्लॉट की बुकिंग।
सांसद […]
August 25, 2021 वैक्सीन जिंदगी का डोज है, यह कोरोना से बचने का कवच है- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया तो […]
September 28, 2020 पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया गया तुलादान, गोदान और पौधरोपण
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर पुरूषोत्तम मास की एकादशी […]
July 26, 2025 ऑपरेशन सिंदूर पर 27 जुलाई को होगा नाट्य मंचन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : […]
November 11, 2021 इंदौर में 250 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोरोना के टीके, 4 स्थानों पर ड्राइव इन भी शुरू होंगे
इंदौर : गुरुवार 11 नवंबर 2021 को 250 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई […]
January 7, 2021 अटलजी के नाम पर होगा पीपल्याहाना सेतु, सीएम शिवराज ने की घोषणा
इंदौर : आईडीए द्वारा 45 करोड़ की लागत से निर्मित पीपल्याहाना ब्रिज को अटल बिहारी वाजपेयी […]
June 24, 2025 लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला था आपातकाल : वीडी शर्मा
"कांग्रेस का लोकतंत्र में विश्वास तब तक है जब तक वह सत्ता में है। जब वह सत्ता से बाहर […]