कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : कारगिल युद्ध की अमर गाथा और शहीदों के साहस को नमन करने के लिए 27 जुलाई 2025 को एक विशेष कार्यक्रम बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, जंजीरवाला स्क्वेयर में शाम 4:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।इस समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक से नाट्य मंचन किया जाएगा, जो भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता, तकनीकी सामर्थ्य और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को दर्शाएगा।
यह कार्यक्रम डॉ. संदीप जुल्का और उनकी टीम ‘हेल्थ केयर सोल्जर्स’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।नाटक का निर्देशन जीतू द्वारा किया गया है, जो दर्शकों को केवल कहानी नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा।
डॉ. संदीप जुल्का के अनुसार कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं, यह उन सभी वीरों के साहस और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने हमारे आज के लिए अपना कल कुर्बान कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं कि राष्ट्र की सच्ची शक्ति केवल हथियारों में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और एकता में है।
इस कार्यक्रम में एयर मार्शल हर्षिश मसंद (VRC, VM), मेजर जनरल (डॉ.) राजेश छाबा (सेना मेडल), IG आलोक कुमार सिंह (President & CM Medal, Bar) और ब्रिगेडियर संजीव कुमार (ग्रुप कमांडर, NCC, इंदौर) मुख्य अतिथि होंगे। वीर नारियाँ, बीएसएफ जवान, NCC कैडेट्स और शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान — मार्थोमा स्कूल, डीपीएस, मिलेनियम स्कूल, होलकर साइंस कॉलेज, एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट और माँ उमिया महाविद्यालय के छात्र – छात्राएँ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
Related Posts
January 5, 2022 पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक, कार्यक्रम में भाग लिए बिना लौटे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : बुधवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा में […]
March 19, 2025 रंगपंचमी की गेर के कारण पश्चिम मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी […]
June 9, 2021 विधिक साक्षरता शिविर के जरिए जेल बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
इंदौर : बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी देने […]
September 1, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर में अब भंडारा नहीं होगा, प्रसाद वितरण की अपनाई जाएगी अन्य प्रक्रिया
इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। […]
June 18, 2022 गहन मंथन और मैराथन बैठकों के बाद बीजेपी ने जारी की इंदौर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची
इंदौर : भारी जद्दोजहद और मैराथन बैठकों के बाद बड़े नेताओं के बीच सहमति बनाते हुए बीजेपी […]
December 9, 2021 मप्र में ऑक्सीजन का है पर्याप्त इंतजाम, बोले प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स का किया निरीक्षण
इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए गृह और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने […]
February 8, 2022 नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में नर्मदा मैया का पूजन कर की गई आरती
इंदौर : नर्मदा जयंती पर नर्मदा मैया की पूजा- अर्चना और आराधना के लिए हजारों लोग नर्मदा […]