उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार सुबह केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का निरीक्षण किया और कोरोना पॉजिटिव एवं संदिग्ध मरीजों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड के भीतर जाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों से चर्चा की। आशीष सिंह ने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और किए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी ली । बीमार कैदियों से पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।
पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एडीएम बिदिशा मुखर्जी को निर्देशित किया कि वे जेल में बंद सभी कोरोना पॉजिटिव एवम लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था पीटीएस अथवा अन्य कोविड केअर सेंटर में करें जिससे अन्य कैदियों में कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो सके।
जेल के डॉक्टर को निलंबित करने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत मिली कि जेल में पदस्थ डॉक्टर डेविड नीलम निरंतर लापरवाही बरतते हैं और जेल में नियमित रूप से नहीं आते हैं । आते भी हैं तो खुद इलाज करने के स्थान पर अपने पैरामेडिकल स्टॉफ से कार्य करवाते हैं। जेल अधीक्षक के आदेशों की निरन्तर अवहेलना करते हैं। कलेक्टर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉक्टर नीलम को निलंबित करने के निर्देश दिए।
Related Posts
May 18, 2019 मप्र की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी भोपाल: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मप्र की 8 सीटों पर भी मतदान […]
April 19, 2020 कोरोना से जीते..अटैक ने ली जान..! अस्पताल प्रबंधन का खुलासा। इंदौर : जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत का कारण 'पल्मोनरी एम्बुलिजम' […]
February 23, 2024 अब ब्रेस्ट कैंसर की होगी दर्द रहित सर्जरी
पूरे ब्रेस्ट को रिमूव करने की नहीं पड़ेगी जरूरत।
अत्याधुनिक एग्जिलोस्कोपी तकनीक से […]
February 18, 2021 सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट बढ़कर हुआ साढ़े पांच फीसदी…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा फिर बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी […]
June 4, 2021 किन्नरों का भी किया गया टीकाकरण, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे किन्नर
इंदौर : समाज के उपेक्षित धड़े किन्नरों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए इंदौर के बाशिंदे।
लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया […]
June 8, 2021 चोइथराम मंडी में कार्यरत व्यापारी और कर्मचारियों का होगा टीकाकरण, लगेगा कैम्प
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में कोरोना से बचाव के लिए जिले में व्यापक स्तर पर […]