वेदांत केसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं बैठक।
इंदौर : बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर वेदांत केसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सान्निध्य में हवन-पूजन कर पुष्पांजलि समर्पित की गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 201 लीटर गाय के दूध की औषधियुक्त खीर का वितरण भी किया गया
आश्रम की प्रबंध समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष हरि अग्रवाल, चौबारा राजस्थान से आए स्वामी नारायणानंद, स्वामी राजानंद, समाजसेवी ठा. विजयसिंह परिहार एवं अन्य भक्तों ने स्वामी लक्ष्मणानंद से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर किशोर गोयल, भावेश दवे, मुरलीधर धामानी, शंकरलाल वर्मा, राजेन्द्र सोनी सहित अनेक भक्तों एवं मातृशक्तियों ने आगमी 15 से 21 दिसम्बर तक होने वाले 57वें अ.भा.अखंड वेदांत संत सम्मेलन में तन, मन, धन से सहयोग देने की बात कही। आश्रम स्थित गौशाला का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा एवं प्रवेश द्वार, शेड व अन्य निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के सौजन्य से कराए जा रहे हैं।इन कार्यों की श्रृंखला पर भी बैठक में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। यह निर्णय भी लिया गया कि गुरूकुल के विद्यार्थियों के लिए भवन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
Related Posts
July 25, 2021 लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सत्ता और संगठन की बनाई गई समन्वित टीमें
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा और तीन […]
March 15, 2024 कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत के मूल स्वरूप में कभी बदलाव नहीं किया
उन्हें विद्रोही कलाकार कहना सही नहीं।
कबीर के दर्शन से था कुमारजी का […]
January 30, 2024 स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताने से बच्चों में भी बढ़ रहे दृष्टि दोष
इंदौर में संपन्न हुई तीसरी नेशनल ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस।
200 से अधिक दृष्टि दोष […]
September 6, 2021 सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की इंदौर से सिंगापुर, सूरत और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को […]
September 23, 2019 श्वेता की जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई इंदौर : हनी ट्रैप मामले की न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई आरोपी श्वेता पति विजय की जमानत […]
January 13, 2017 आज रीवा में इंदौर के IAS ने बनाया विश्व रिकॉर्ड नगर निगम आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा आईएस के नेतृत्व में रीवा शहर में एक विश्व रिकॉर्ड […]
November 9, 2024 इंडियन डेंटल एसो. से प्रमाणित होने वाला डाबर रेड पेस्ट बना पहला आयुर्वेदिक ब्रांड
इंदौर : डाबर रेड पेस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) से प्रतिष्ठित सील ऑफ एक्सेप्टेन्स […]