इंदौर : सांकेतिक होलिका दहन की छूट मिलने के बाद इंदौर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी सरकारी (शाही) होली का दहन रविवार शाम विधि विधान के साथ किया गया।
राजवाड़ा के अंदरूनी खुले परिसर में हुआ दहन।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार राजवाड़ा के सामने की बजाय पिछले हिस्से में मल्हारी मार्तण्ड मन्दिर के समीप स्थित अंदरूनी खुले परिसर में होलिका दहन किया गया। होलकर राज परिवार के वंशजों ने होलिका दहन किया। राज पुरोहित ने होलिका पूजन और दहन की परंपरा विधि विधान के साथ संपन्न कराई।इस दौरान राज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सांसद शंकर लालवानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आपको बता दें कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूह ने होलिका दहन सहित तमाम धार्मिक गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सैकड़ों बरस से चली आ रही सरकारी (शाही) होली के दहन की परंपरा के टूटने की आशंका पैदा हो गई थी। बाद में व्यापक विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने छोटे स्तर पर सांकेतिक होलिका दहन की मंजूरी दे दी थी।
बहरहाल, सरकारी होलिका दहन की परंपरा कायम रहने पर लोगों ने खुशी जताने के साथ प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
December 6, 2019 प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 दिसंबर से इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू […]
June 11, 2020 डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी ‘माधवराव सप्रे पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित इंदौर : प्रिंट टेलीविजन और वेब पत्रकारिता में समान रूप से दक्ष हिन्दी के जानेमाने […]
August 4, 2020 पहली बार जय जय सियाराम के नारों से गूंजा कांग्रेस कार्यालय, सुंदर कांड का किया गया पाठ इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मंगलवार शाम अलग ही नजारा था। जो आज तक नहीं […]
March 2, 2024 बाणगंगा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात करने वाली गैंग का सरगना पकड़ाया
इंदौर, धार, झाबुआ और अलीराजपुर पुलिस के समन्वित प्रयासों से पकड़ा गया आरोपी […]
February 6, 2023 पर्वतीय वसंतोत्सव में हुए उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत के दर्शन
इंदौर : उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था का पर्वतीय बसंतोत्सव रविवार को उत्साह के साथ मनाया […]
June 22, 2021 बीएसएफ परिसर में मनाया गया योग दिवस, मंत्री सिलावट ने जवानों के साथ किया योगाभ्यास
इंदौर : जिले में उत्साह और उमंग के साथ सातवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर […]
July 17, 2024 पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश
रिटायर्ड फौजी निकला लूट का आरोपी।
आरोपी के घर से लूटे गए 06 लाख 64 हजार रुपयों में […]