इंदौर में ध्वस्त हो गई है कानून- व्यवस्था- कैलाशजी

  
Last Updated:  December 1, 2019 " 01:31 pm"

इंदौर : शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध और बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने एस.एस.पी. कार्यालय पहुंचकर एस.एस.पी.को ज्ञापन दिया।
इसके पूर्व एसएसपी कार्यालय के बाहर रीगल चौराहे पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी क्षेत्रों में नंबर वन इंदौर कानून व्यवस्था में सबसे पीछे हो गया है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई है, अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पुलिस अधिकारी अपने तबादले बचाने में लगे हुए हैं। शहर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। आम जनता अपराधियों से भयभीत और परेशान हैं। कैलाशजी ने कहा कि शहर में गुंडे बदमाशों पर से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। पुलिस प्रशासन सो रहा है और गुंडे बदमाश जाग रहे हैं। यह सरकार गुंडे और बदमाशों की हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चेतावनी देते हैं कि यदि शहर में बढ़ते हुए अपराधों की गति को समय रहते रोका नहीं गया तो हम जनता के हित में सड़कों पर उतरेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी होने का गौरव प्राप्त, सर्वाधिक कर चुकाने वाला शहर, शिक्षा एवं चिकित्सा में प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त तथा देश का नंबर एक स्वच्छ शहर इंदौर और उसके नागरिक गुंडागर्दी व अपराधियों से भयाक्रांत है। उन्हें डर लगा रहता है कि घर से निकलकर वापस घर सुरक्षित आऊंगा या नहीं? महिलाएं अपने जेवर एवं इज्जत की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। शहर में गुंडाराज हो गया है। पुलिस के डर से बेखौफ, अपराधियों के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों और हथियारों का क्रय- विक्रय किया जा रहा है। इसी से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। श्री नेमा ने कहा कि
डकैती, लूट, नशा, हत्या, वेश्यावृत्ति एवं जुआ सट्टा के अड्डों की भरमार शहर में हो गई है। यह पुलिस प्रशासन की नाकामी को सिद्ध करता है।
ज्ञापन देने पहुंचने वालों में विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, बालकृष्ण अरोरा, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जे पी मूलचंदानी, जयदीप जैन, गोविंद मालू , कल्याण देवांग, अंजू मखीजा, नानूराम कुमावत, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्षी, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, गुलाब ठाकुर, सविता अखण्ड, गायत्री गोगड़े, सविता पटेल,कमल वर्मा, ललित पोरवाल, देवकीनंदन तिवारी, चंदू शिंदे, निरंजन सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, रामदास गर्ग, पदमा भोजे, रेणुका जगताप, सरोज , शोभा गर्ग, मनस्वी पाटीदार, डॉ. रानू रंजीत कौर, विनोद खंडेलवाल, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, ऋषिसिंह खनूजा और प्रशांत बिजलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *