महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में देवास के कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी से खींची कार

  
Last Updated:  October 7, 2021 " 09:58 pm"

देवास : केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल- डीजल एवं गैस के दाम बढ़ाती चली जा रही है। बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एकदम से 15 रुपये बढ़ा दी गई इसी के साथ पेट्रोल डीजल के दाम भी और बढ़ गए जो कि 100 रुपये के पार हो गए हैं। सुरसा की तरह बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में देवास शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में नॉवेल्टी चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इसके तहत बैलगाड़ी से रस्सियों से बंधी कार को खींचा गया, वहीं बैलगाड़ी पर एलपीजी के सिलेंडर भी रखे गए।
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए मनोज राजानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती चली जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दाम बढ़ाती चली जा रही है, जो अनुचित है। सरकार को तत्काल बढ़े हुए मूल्य वापस लेना चाहिए।

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की निंदा।

राजानी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो प्रजातंत्र के विपरीत है। 

कांग्रेस नेता शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा प्रदीप चौधरी दिग्विजय सिंह झाला ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।                            सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, ज्ञान सिंह दरबार, नरेंद्र यादव, संजय कहार, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, जितेंद्र सिंह गौड़, इम्तियाज सिद्दीकी, प्रहलाद मिस्त्री, शबाना सोहेल, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, गोवर्धन देसाई, योगेंद्र भारतीय, विक्रम मुकाती, विश्वजीत सिंह चौहान, पंकज वर्मा, मयंक जैन, कमल प्रसाद मुकाती, राधा किशन सोलंकी, धर्मेंद्र पटेल, कुद्दुस शेख, अकरम शेख, सुनील शुक्ला, कमलेश गुप्ता, उमेश गवली, निलेश वर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राजेश जायसवाल, अमितेश पांडे, सलीम पठान, ईशान राणा, धीरज कल्याणे, भेरू लाल शर्मा, प्रशांत सिंह चौहान,राजेश राठौड़,  डॉ. गजेंद्र तोमर, हरीश ग़जधर, ओम राठौड़, अंतर सिंह सोलंकी, छोटू सिंह गुर्जर, संजय रैकवार, दीपेश हरोड़े,  जितेंद्र मालवीय, गुल्लू मंगानी, शकील लक्की, मिर्जा कादिर बैग, नन्दू भय्या अग्रवाल, बाबूलाल मालवीय, अंकित खरे, डैनी पहलवान, जानी भाई, सुनील कप्तान, वसीम हुसैन, देवेंद्र बाबा, जय प्रकाश मालवीय, नौशाद पठान, सतीश तलरेजा, तनवीर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *