इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के दो प्रकरणों में 03 आरोपी, घटना कारित करने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। तीनों आरोपियो के कब्जे से कुल 03 अवैध फायर आर्म्स, जिंदा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर क्षेत्र में दो आरोपियों को मोटर साइकिल से अवैध फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने की नीयत से घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1). अयान अंसारी पिता मोहम्मद जुल्फिकार निवासी – मिल्कीपुरा , जिला उज्जैन, व (2). साहिल खान पिता इसरार निवासी बालाराम कॉलोनी जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना चंदन नगर में 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्रवाई की गई।
इसी अनुक्रम में मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर तिलकनगर थाना क्षेत्र में स्कीम न.140 के पास एक अन्य बदमाश को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम (1).हर्षित परमार पिता शरद निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी के पास, जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 01 पिस्टल बरामद हुई। जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछने पर नही होना बताया।
आरोपी हर्षित के खिलाफ थाना तिलक नगर में 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
October 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता […]
September 24, 2023 ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई 2- 0 की निर्णायक बढ़त
अय्यर और गिल ने जड़े शतक, राहुल व सूर्यकुमार ने खेली अर्धशतकीय पारी।
इंदौर के होलकर […]
November 15, 2020 धर्मगुरुओं की राजनीति में भूमिका सीमित होनी चाहिए- विजयवर्गीय
इंदौर : कम्प्यूटर बाबा की दिवाली अब जेल की सलाखों के पीछे ही मनेगी। एरोड्रम और अन्य […]
January 6, 2020 सीएए समर्थन अभियान के वक्ता- प्रवक्ताओं को दी गई कानून की जानकारी इंदौर : भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बैठक व संगोष्ठी लेने वाले […]
September 20, 2020 चीन को रक्षा सम्बन्धी दस्तावेज देने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार गिरफ्तार नई दिल्ली : पीतमपुरा निवासी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस के विशेष […]
August 3, 2021 अब घर बैठे मिल सकेगा लर्निंग लाइसेंस, ऑनलाइन होगी समूची प्रक्रिया
इंदौर : सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा […]
March 13, 2023 शातिर वाहन चोर आया गिरफ्त में, चोरी के 5 दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]