इंदौर : कम्प्यूटर बाबा की दिवाली अब जेल की सलाखों के पीछे ही मनेगी। एरोड्रम और अन्य थानों में भी केस दर्ज होने से बाबा की जल्द रिहाई मुश्किल हो गई है। इस बीच उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में सधी हुई टिप्पणी की। उनका कहना था कि वे साधु- संतों का सम्मान करते हैं। साधु- संत सियासत करें इसमें भी कोई ऐतराज नहीं है, पर किसी भी बात का अतिरेक नहीं होना चाहिए। धर्मगुरुओं की राजनीति में सीमित भूमिका होनी चाहिए। धार्मिक गतिविधियों पर राजनीतिक क्रियाकलापों को तरजीह देने का परिणाम कम्प्यूटर बाबा के रूप में हमारे सामने है।
अपनी करनी का फल भुगत रहे बाबा।
उधर बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे कम्प्यूटर बाबा के मामले में तीखे बाण चलाने से नहीं चूके। उनका मानना है कि कम्प्यूटर बाबा की हार्ड डिस्क करप्ट हो गई थी, वे अपनी करनी का फल भुगत रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे करना और पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानकर उन्हें धमकाना साधु- संतों का काम नहीं होता। जब रणदिवे से पूछा गया कि बीजेपी ने भी एक समय कम्प्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा देकर सिर- आंखों पर बिठाया था तो उनका चतुराई भरा जवाब था कि उससमय बाबा नर्मदा शुद्धिकरण अभियान को लेकर निकले थे। उनका भाव शुद्ध था। अब वे जो कर रहे हैं वह साधु- संतों वाला काम नहीं है।
Related Posts
January 29, 2024 उज्जैन के ग्राम माकड़ौन में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद सुलझा
स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर किया विवाद का पटाक्षेप।
लौह पुरुष सरदार […]
March 26, 2024 महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान भभकी आग में 14 झुलसे
कपूर आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से भभकी आग।
08 घायलों को अरविंदो अस्पताल, इंदौर लाया […]
August 23, 2020 12 फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 4 मरीजों की थमीं सांसें…! इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सात फीसदी के आसपास रहने वाली […]
June 2, 2020 कोरोना से निपटने के मामले में इंदौर पूरे देश में रोल मॉडल है- सुलेमान इंदौर : कोरोना वायरस से निपटने के मामले में इंदौर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोल […]
May 2, 2021 ये कोरोना की लहर नहीं सुनामी है, मप्र में तोड़कर रहेंगे कोरोना की चेन- नरोत्तम
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह द्वारा शनिवार को की गई कोरोना समीक्षा के बाद गृहमंत्री नरोत्तम […]
April 29, 2022 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाए हैं कई कदम- सीएम शिवराज
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न।
महिला मोर्चा को शिवराजसिंह जी […]
December 30, 2019 बीस साल बाद आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का इंदौर में होगा मंगल प्रवेश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज का मंगल […]