अमरावती : महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर को अमरावती कोर्ट ने 3 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यशोमती ठाकुर पर एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का केस चल रहा था। यशोमती ठाकुर अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।
8 साल पहले यशोमती ठाकुर ने अमरावती जिले के अंबा देवी मंदिर के पास उल्हास रौराले नामक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान उनके कार ड्राइवर और दो समर्थकों ने भी पुलिसकर्मी की पिटाई की थी। कोर्ट ने उन लोगों को भी दोषी ठहराया है। मामले में झूठी गवाही देने वाले एक पुलिसकर्मी को भी अदालत ने सजा सुनाई है।
यशोमति ठाकुर ने कहा- सत्य की जीत होगी।
अमरावती कोर्ट से फैसला सुनाए जाने के बाद यशोमती ठाकुर ने कहा, ”मैं खुद पेशे से वकील हूं और मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हूं। 8 साल बाद यह फैसला आया है। कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील करूंगी।”
भाजपा के लोग मेरा करियर खत्म करना चाहते हैं।
यशोमति ठाकुर महाराष्ट्र की तेवसा विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे मेरी वैचारिक लड़ाई है। बीजेपी के लोग एक महिला के राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Related Posts
March 6, 2017 अब मिड डे मील लेने के लिए बच्चों को आधार कार्ड दिखाना होगा जरुरी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्कूलों में मिड डे मील योजना में भी आधार को अनिवार्य कर दिया […]
October 7, 2020 आरएसएस- बीजेपी से जुड़े कारोबारी से 50 लाख रुपए बरामद, सांवेर उपचुनाव में इस्तेमाल होने की जताई गई आशंका
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, इनमें इंदौर जिले की सांवेर […]
February 11, 2017 राष्टपति के निर्देश पर हुई ई सी की बैठक ग्यारह असिटेंट प्रोफेसरों की छुट्टी राष्टपति के निर्देश पर हुई ई सी की बैठक ग्यारह असिटेंट प्रोफेसरों की छुट्टी .. 7 को राहत […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]
September 18, 2021 आईजी, डीआईजी कार्यालय सहित अन्य पुलिस परिसरों में किया गया पौधारोपण
इंदौर : पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में […]
August 20, 2019 अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों को दी गई स्कॉलरशिप इंदौर : अग्रसेन महासभा के बैनर तले अग्रवाल समाज के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान […]
November 22, 2022 ढाई साल बाद कोरोना से मुक्त हुआ इंदौर
इंदौर : करीब ढाई साल बाद इंदौर कोरोना मुक्त हो गया है। अर्थात सरकारी रिकॉर्ड में अब […]