इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. आगामी 6, 7 एवं 8 मई 2022 को अभिनव कला समाज में मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए तीन दिवसीय कार्टून एवं चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा इस कार्यशाला में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों को मैजिक भी सिखाया जाएगा। कार्यशाला के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 50 बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। मोबाईल नंबर 9826667063, 9575102593 पर पंजीयन कराया जा सकता है। कार्यशाला का समय प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण से संबंधित समस्त सामग्री आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षणकर्ता देवेन्द्र शर्मा की कार्टूनिस्ट के रूप में देश-व्यापी पहचान है। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाज़ा गया है। श्री शर्मा ने लंबे समय तक नईदुनिया में कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नवभारत टाइम्स के बाद वे इन दिनों अमर उजाला के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Related Posts
July 17, 2021 भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिले दो एमआरएच हेलीकॉप्टर, कुल 24 हेलीकॉप्टर की होगी खरीद
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक […]
April 30, 2023 घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया […]
September 23, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
इंदौर : जिला बदर बदमाश को चोरी की एक्टिवा सहित थाना परदेशीपुरा ने बन्दी बनाया है। पंकज […]
December 5, 2022 होटल द पार्क पहुंची इंदौर पुलिस, वीआयपी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं G-20 समिट के आयोजनों को मद्देनजर लिया सुरक्षा व्यवस्था का […]
March 30, 2023 दिग्विजय सिंह ने की मंदिर हादसे की पूरी जांच की मांग
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर में […]
July 31, 2022 देशसेवा के सपने को लक्ष्य बनाकर देव ने तय किया एनडीए का सफ़र
(राजेंद्र कोपरगांवकर) : देश प्रेम का जज्बा तो सभी के दिल में होता है पर ऐसे लोग कम ही […]
May 31, 2022 गणगौर सहित अन्य लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से महका मालवा उत्सव का छठा दिन
इंदौर : निमाड़ अंचल में गणगौर का बड़ा महत्व है, जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के […]