इंदौर : यूके में शोधकर्ता के रूप में कार्यरत इंदौर के युवा वैज्ञानिक सुदीप जोशी को वर्ष 2022 के लिए ‘,लश- यंग रिसर्चर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार
उन्हें ‘स्टेम सेल आधारित मानव अंगों का जैव निर्माण व उन पर नई दवाओं का परीक्षण करने के लिए, एक रोबोटिक प्रणाली के विकास हेतु प्रदान किया गया है।’ यह आने वाले समय मे पशुओं व प्राणियों पर किए जाने वाले परीक्षण को कम करने या समाप्त करने में सहायता करेगा। पुरस्कार स्वरूप सुदीप को 10 हज़ार पाउंड की इनामी राशि और प्राणियों व प्रकृति के प्रति सद्भावनाओं को दर्शाती एक विशेष हेयर (खरगोश की आकृति वाली) ट्रॉफी प्रदान की गई। गैर पशु परीक्षण के क्षेत्र में पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली यह सबसे बड़ी धनराशि है। इस वर्ष कुल 26 देशों से प्राप्त प्रविष्ठियों में से प्राइज़ कमेटी द्वारा 10 प्रविष्ठियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया, जिनमें से सुदीप एक हैं।
वर्तमान में सुदीप द फ्रांसिस कर्क इंस्टीट्यूट एंड किंग्स कॉलेज, लंदन में शोधकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, जो एक ख्यात बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर है।
सुदीप ने शहर के श्री वैष्णव विद्यापीठ से इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईएससी (भारतीय विज्ञान संस्थान) से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खासतौर पर अपने मार्गदर्शक लालबहादुर चौबे, अपने परिवार व मित्रों को देते हैं।
Related Posts
March 19, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर’ का विमोचन 20 मार्च को, ‘खामोशियों की गूंज’ पर भी होगी चर्चा
इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह […]
March 24, 2025 स्वच्छ नदी के रूप में बहने की उम्मीद के साथ कान्ह में अर्पित किया गया शुद्ध जल
इंदौर : विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर कान्ह सरस्वती नदी का कृष्णपुरा छत्री घाट पर […]
November 22, 2023 मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 दिन बढ़ी
इंदौर : शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 […]
July 25, 2025 डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले बदमाशों पर कंबोडिया सरकार ने कसा शिकंजा
भारत सरकार से मिले इनपुट पर की कार्रवाई।
3075 आरोपी गिरफ्तार, 105 भारतीय भी […]
February 13, 2022 देवी अहिल्याबाई को केंद्र में रखकर होगा इंदौर गौरव दिवस का निर्धारण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इंदौर गौरव दिवस […]
August 28, 2019 कार्यशाला के जरिये माटी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण इंदौर : पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए इन दिनों सामाजिक संस्थाएं अभियान चला रहीं […]
March 25, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही लें कोरोना के इलाज की राशि, नहीं तो होगी कार्रवाई- कलेक्टर
अलाक्षणिक तथा कम लक्षण वाले मरीजों का उपचार होम आयसोलेशन के माध्यम से किया […]