लंदन : ब्रिटिश सरकार ने UK-India यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 के तहत भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कीम के माध्यम से भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक पढ़ाई और नौकरी करने का अवसर मिलेगा। ब्रिटेन सरकार इस योजना के तहत कुल 3000 वीजा जारी करेगी।
ये होगी आवेदन प्रक्रिया :-
आवेदन करने के लिए बैलट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिसका मतलब है कि आवेदकों का चयन यादृच्छिक तरीके से होगा। बैलट के लिए आवेदन 18 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे से लेकर 20 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा।
आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिनकी शर्तें पूरी होती हैं।
यूथ मोबिलिटी स्कीम वीजा के तहत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए केवल इस विशेष स्कीम के लिए आवेदन करें।
ये हैं आवेदन की शर्तें :-
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
आवेदक के पास 2,530 पाउंड (लगभग 2.70 लाख रुपये) की रकम होनी चाहिए, जिससे वह ब्रिटेन में अपने खर्चे उठा सके। यह रकम आवेदक के पास तब होनी चाहिए जब वह आवेदन कर रहा हो।
आवेदक के पास कोई 18 साल से कम उम्र का बच्चा नहीं होना चाहिए, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसे उठानी हो। इसका मतलब यह है कि केवल वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी छोटे बच्चे की जिम्मेदारी नहीं है।
Related Posts
June 3, 2024 दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी से जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल की मौत
हीट वेव के कारण बिगड़ गई थी तबीयत।
दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था कलेक्टर पुत्र […]
February 22, 2025 नदी किनारे बनाई जा रही अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त
इंदौर : कान्ह नदी के किनारे अवैध रूप से बनाई जा रही तीन दुकानों को निगम के अमले ने […]
January 3, 2020 बुलावे के बाद भी अधिकारियों के नहीं आने पर कैलाशजी ने जताई नाराजगी, कमिश्नर के निवास पर दिया धरना इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर […]
March 2, 2021 महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन- पूजन के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग
उज्जैन : संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी योगेश देशमुख, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र […]
May 31, 2020 नगर निगम के भोजन व राशन वितरण पर अनिश्चितता के बादल..? इंदौर : लगभग 2 माह से ज्यादा समय से दानदाताओं के सहयोग और अपने संसाधनों से नगर निगम, शहर […]
July 2, 2024 31जुलाई तक लिया जा सकेगा अग्रिम सम्पत्ति कर व जल कर में छूट का लाभ
इंदौर : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अग्रिम सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करने पर छूट का […]
September 6, 2020 अनलॉक हुए रविवार को लोगों ने खानपान और खरीददारी का उठाया लुत्फ इंदौर : 22 मार्च के बाद पहली बार रविवार को बाजार की पुरानी रौनक जैसे लौट आई। सुबह से ही […]