इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। इस बीच मुम्बई में जोरदार बारिश होने के बाद लोगों की उम्मीदें फिर जाग गई कि अब मानसून इंदौर का रुख करेगा। ऐसा ही हुआ भी। जून माह के आखरी दिन उमड़- घुमड़ कर आए बादल गरज- चमक के साथ बरस पड़े। बारिश की गति इतनी तेज थी कि देखते ही देखते समूचा शहर तरबतर हो गया। लगभग एक घंटे झमाझम बरसात ने बता दिया कि मानसून ने इंदौर सहित समूचे मालवा- निमाड़ में दस्तक दे दी है। बहरहाल जोरदार बारिश से शहर के बाशिंदों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने आसमान से बरसती तेज बूंदों का स्वागत भीगते हुए किया। बच्चे भी बारिश के पानी का मजा लेते देखे गए। हालांकि बीआरटीएस सहित अनेक स्थानों पर जलजमाव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी पर लोगों को उससे कोई शिकायत नहीं थी वे तो इस बात से खुश थे कि मानसून का आगाज होने से जलसंकट के साथ गर्मी और उमस से भी उन्हें निजात मिल जाएगी।
Related Posts
March 9, 2021 9 मार्च से इंदौर में खेली जाएगी 15 हजार डॉलर इनामी राशि की मेंस वर्ल्ड टेनिस स्पर्धा
इंदौर : मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित पुनीत अग्रवाल मेमोरियल इंदौर ओपन 15 हजार […]
February 11, 2017 राष्टपति के निर्देश पर हुई ई सी की बैठक ग्यारह असिटेंट प्रोफेसरों की छुट्टी राष्टपति के निर्देश पर हुई ई सी की बैठक ग्यारह असिटेंट प्रोफेसरों की छुट्टी .. 7 को राहत […]
April 28, 2024 दुल्हन के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
बारात घर पहुंच रही थी और घर जल रहा था।
पन्ना जिले के गांव भखुरी में हुआ ये […]
June 27, 2021 अनलॉक हुए शहर में सावधानी बनाए रखना बेहद जरूरी, संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं…
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए शहर व […]
May 14, 2020 राऊ के 4 कंटेन्मेंट एरिया किए गए डिनोटिफाइड इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर साईं रॉयल पाल्म कॉलोनी रंगवासा राऊ, कादंबरी नगर […]
April 26, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 718 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने का सिलसिला सतत जारी है, हालांकि ग्रोथ रेट 17 […]
November 9, 2023 बेटरमेंट टैक्स से मुक्ति पाना हो तो मुझे अवसर दें
जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले क्षेत्र क्रमांक 05 के कांग्रेस प्रत्याशी […]