भोपाल : प्रदेश में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु तक के लोगो का वैक्सिनेशन कार्यक्रम 5 मई से शुरू किया जा रहा है । सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को ये ऐलान किया उन्होंने कहा कि
वैक्सिनेशन के लिए 5 करोड़ 19 लाख डोज की आवश्यकता होगी। दो कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट (कोविशील्ड) और भारत बायोटेक (कोवाक्सिन) को आर्डर दिया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर वैक्सिनेशन कार्यक्रम चलता रहेगा। सभी को वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी।
पत्रकारों के लिए रहेगा विशेष इंतजाम।
सीएम शिवराज ने कहा कि पत्रकारों के वैक्सिनेशन के लिए प्रत्येक जिले में खास इंतजाम रहेगा।
5 से 15 मई तक का वैक्सिनेशन कार्यक्रम तय।
सीएम शिवराज ने कहा कि कोविशील्ड की 4 करोड़ 76 लाख और कोवैक्सीन की 52 लाख 25 हज़ार डोज का ऑर्डर दिया गया है। 5 मई से 15 मई तक कुल 1480 सत्रों में 1 लाख 48 हज़ार डोज लगाने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
5 और 6 मई को 104 सत्रों में 10,400 डोज लगाए जाएंगे।
8 और 10 मई को 416 सत्रों में 41,600 डोज दिए जाएंगे।
12, 13 और 15 मई को 960 सत्रों में 96,000 डोज लगाए जाएंगे।
सीएम शिवराज सिंह के मुताबिक जैसे- जैसे वैक्सीन उपलब्ध होगी, वैक्सिनेशन प्रोग्राम चलता रहेगा।
Related Posts
July 4, 2020 शिवराज और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेश […]
February 6, 2020 शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले में नशे से मुक्ति के बताए जा रहे उपाय इंदौर : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इंदौर जोन के बैनर तले नेमावर रोड (खुड़ैल) […]
August 23, 2023 कुलकर्णी नगर में मतदाताओं के बीच पहुंची अतिथि विधायक संगीता पाटिल
केंद्र व शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर लिया फीडबैक।
विधानसभा 2 में विधायक प्रवास […]
February 11, 2017 इंदौर-महाराष्ट्र ATS ने जादिल नामक युवक को किया गिरफ्तार,SIMI आतंकी आमीन परवेज का भाई है जादिल इंदौर| पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकियों का मध्य प्रदेश से कनेक्शन मिलने से […]
January 29, 2020 राम- कृष्ण के बिना भारतीय संस्कृति और जनमानस परिपूर्ण नहीं हो सकते.. इंदौर : भगवान और भक्त एक- दूसरे के पूरक भी हैं और पर्याय भी। दोनों का एक- दूसरे के बिना […]
April 12, 2021 लॉकडाउन नहीं अब पांच दिन तक होगा कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इंदौर : प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में लगाए गए 60 घंटे के लॉक डाउन की अवधि […]
December 19, 2020 एमएसपी को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ, किसानों के हित में हैं नए कृषि कानून- पीएम मोदी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों को […]