इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्टून एवं चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा ने किया। अभिनव कला समाज में आयोजित इस कार्यशाला में मीडियाकर्मियों के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के अतिथि थे समाजसेवी गजेन्द्र वैष्णव एवं अशोक बंसल। प्रारंभ में मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों को मैजिक भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण से संबंधित समस्त सामग्री स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार रचना जौहरी, सुदेश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अभिषेक सिसोदिया एवं विनोद पाठक ने स्वागत किया। अंत में प्रवीण धनोतिया ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
September 15, 2023 मप्र में केंद्र की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया गया है..
मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, दलितों , महिला सशक्तीकरण एवं जन जातियों के उत्थान की बात ही […]
May 22, 2022 थाईलैंड सुपर – 500 बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारी सिंधू
भोपाल : पूर्व विश्व विजेता भारत की पीवी सिंधु एक बार फिर सुपर-500 बैडमिंटन स्पर्धा में […]
June 27, 2024 लोक संस्कृति मंच ने इंदौर को किया शर्मसार
मालवा उत्सव खत्म होने के बाद लालबाग परिसर में छोड़ गए कचरे व गंदगी के ढेर।
बाहर से […]
February 24, 2019 शास्त्रीय रागों में ढलकर श्रोताओं के कानों तक पहुंचे मनाचे श्लोक इंदौर: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ स्वामी रामदास […]
May 27, 2022 सुपर कॉरिडोर के पुल पर पड़ा गड्ढा, भारी भ्रष्टाचार का नमूना – शुक्ला
पुल के निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करे।
इंदौर : कांग्रेस विधायक […]
October 24, 2021 ई- एफआईआर पर रावजी बाजार पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल की गई जब्त
इंदौर : ई.-एफ.आई.आर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना रावजी बाजार ने शातिर […]
May 29, 2024 सुने मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाश गिरफ्तार
31 लाख रुपए से अधिक का मशरूका बरामद।
इंदौर : सूने मकानों में नकबजनी की वारदातों को […]