सुसाइड नोट के आधार पर बेटे को बनाया आरोपी।
इंदौर : रावजी बाजार में आठ माह पहले एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसे बेटे को आरोपी बनाया है। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था, उसमें बेटे पर ब्लैकमेल करने और मारपीट का आरोप लगाया था।
रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक बलराम कुमावत की मौत के मामले में उसके बेटे तुषार (18) को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी बनाया गया है। तुषार ने 4 अगस्त 2023 को पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उसके पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया। कमरा सील कर तलाशी ली तो यहां एक सुसाइड नोट मिला।
नोट में लिखा था कि वह अपने बेटे से प्रताड़ित होकर जान दे रहा है। उसकी मौत का जिम्मेदार उसका बेटा रहेगा। जो मुझे मारता, धमकाता और अपशब्द कहता था। उसने मेरे मोबाइल में से मेरे कुछ फोटो निकाले और मुझे ब्लैकमेल किया। जिससे में बहुत परेशान हूं। इस बात के चलते मैं अपनी जान दे रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करने के बाद उसे फोरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेजा। यहां से रिपोर्ट आने के बाद बेटे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
Related Posts
January 24, 2024 खनिज क्षेत्र में प्रदेश को मिली उपलब्धि और अखंड भारत संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री यादव का अभिनंदन
जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत और अभिनंदन।
इंदौर : मध्य […]
April 26, 2022 फरार इनामी विधायक पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से ली थी जमानत
इंदौर : एमजी रोड पुलिस ने बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को […]
April 10, 2022 किसी और की अचल संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : किसी अन्य के स्वामित्व के फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने पास रखने के आरोपी को 05 […]
July 27, 2022 चाकू दिखाकर युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा युवक गिरफ्तार
इंदौर : एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को चाकू दिखाकर धमकाने का वीडियो […]
January 24, 2020 माफिया के नाम पर मनमानी कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल.. इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी धरना- प्रदर्शन किया। […]
December 7, 2022 2050 के इंदौर को ध्यान में रखकर किए जा रहे काम – महापौर
जलूद में लगेगा सोलर प्लांट, फंड जुटाने निगम जारी करेगा ग्रीन बॉन्ड।
इंदौर : नगर निगम […]
May 15, 2022 पत्नी के प्रेमी की पति ने हथौड़े से हमला कर की हत्या
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र में पेशे से पेंटर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हथौड़े से […]