इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम शिवराज के ‘मेरी होली- मेरे घर’ की अपील को देखते हुए लोगों ने घर- परिवार और निकट परिचितों के साथ ही यह पर्व मनाया। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही पर गली- मोहल्लों, कालोनियों और सोसायटियों में होली का उल्लास नजर आया। खासकर बच्चों और युवाओं ने जमकर रंगों की धमाल मचाई। बड़ों और उम्रदराज लोगों ने जरूर एहतियात बरता। उन्होंने रंगों का तिलक लगाकर होली की औपचारिकता निभाई।
गमी वाले घरों में निभाई रंग डालने की परंपरा।
जिन घरों में बीते एक वर्ष में कोई गमी हुई है, उनके निकटवर्ती रिश्तेदारों ने उन घरों में पहुंचकर शोक निवारण की कामना के साथ रंग डाला।
पुलिस का रहा माकूल इंतजाम।
प्रमुख मार्गों पर जगह- जगह पुलिस ने चेक पाइंट लगाए थे। हर आने जाने वाले को रोक कर घर से निकलने की वजह पूछी जा रही थी। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों पर पुलिस की खास नजर रही। हालांकि अधिकांश लोगों ने घर पर रहने में ही भलाई समझी।
Related Posts
July 25, 2023 भारत ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती
पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीत ली है। […]
December 4, 2023 टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : क्रांतिवीर टंट्या मामा भील ने भारत माता को अंग्रेजों की बेडियो से मुक्त करने के […]
June 2, 2019 झुलसाती धूप से इंदौर के बाशिंदों को मिली राहत, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर: चिलचिलाती धूप से झुलसते इंदौर सहित मप्र के कई शहरों के बाशिंदों को थोड़ी सी राहत […]
February 25, 2024 हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है व्यक्ति की जान
माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर में मरीज व परिजनों को लाइव डेमो के जरिए दिया गया […]
May 5, 2023 नहीं माने दीपक जोशी, शनिवार को थामेंगे कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की मान - मनौव्वल भी काम नहीं आई।
इंदौर : पूर्व मंत्री […]
June 19, 2023 लाडली बहनों ने किया सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत
बहनों ने बनायी रंगोलिया, उतारी आरती और तिलक कर किया स्वागत।
बहनों के दुलार से […]
December 18, 2019 हत्या के 5 आरोपियों को आजीवन कारावास इंदौर : सात साल पहले छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में अदालत ने सभी 5 […]