क्षेत्र की जनता बीजेपी को देगी इसका करारा जवाब।
कमलनाथ ने X पर पोस्ट कर बोला बीजेपी पर हमला।
छिंदवाड़ा : कमलनाथ के करीबी नेताओं को लगातार अपने पाले में करने में जुटी बीजेपी पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने X (ट्वीटर) पर लिखी पोस्ट में कहा, “वे 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को देश का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है। छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।”
बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद बीजेपी छिंदवाड़ा में कमलनाथ के वर्चस्व को चुनौती नहीं दे पाई है। इस बार वह कमलनाथ के करीबी नेताओं को तोड़कर उनके तगड़े नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहती है ताकि यह लोकसभा सीट भी उसके कब्जे में आ सके।
Related Posts
September 30, 2021 सर्वधर्म संघ ने किया टीआई त्रिपाठी का सम्मान
इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सूझबूझ से रोककर कई लोगों की जान बचाने […]
November 19, 2021 शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ाए 5 बदमाश, हथियार व चोरी के 4 दोपहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 […]
January 19, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव के जलाए पोस्टर,निर्माता- निर्देशक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
इंदौर : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन आ रही वेब सीरीज के जरिए हिन्दू धर्म और देवी देवताओं […]
May 29, 2024 नगर निगम में सामने आ रहे नित नए घोटालों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
ईडी दफ्तर और निगम मुख्यालय में किए प्रदर्शन।
वार्ड 79 में सड़क निर्माण के बिना ही […]
July 21, 2023 मणिपुर की बर्बर घटना के चार आरोपी दरिंदे गिरफ्तार
इंफाल : मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
December 19, 2020 एमएसपी को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ, किसानों के हित में हैं नए कृषि कानून- पीएम मोदी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों को […]
October 5, 2020 दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कमलनाथ के भाण्डेर जाने पर कहा- उनका […]