इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने चीन में बनी राखियों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ी है। इसके तहत वे महिलाओं से स्वदेशी ‘सांसद राखी’ का निर्माण करवा रहे हैं।
वीर सैनिकों के लिए भिजवाई हजारों राखियां।
सांसद लालवानी ने बनवाई गई स्वदेशी राखियां भारत के वीर सैनिकों के लिए भिजवाई। कुल 21,000 राखियां जवानों के लिए भिजवाई गई। ये राखियां स्वदेशी सामान से निर्मित हैं और इन्हें इंदौर की महिलाओं द्वारा बनाया गया है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को दे रहे बढ़ावा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि चीन हमारे हर त्यौहार पर कब्जा कर चुका है। होली के रंगों से लेकर दिवाली के दीप तक चीन से आते हैं। ऐसे में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुसार वैदिक रीति और स्वदेशी सामग्री से राखी बना रहे हैं। चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से सीमा पर डटे जवानों को हम चीन में बनी राखी नहीं बल्कि स्वदेशी ‘सांसद राखी’ भेज रहे हैं।
महिलाओं को ही मिलेगी राखियों की बिक्री से प्राप्त राशि।
इन राखियों को विभिन्न एनजीओ के माध्यम से बनवाया गया है। इन राखियों को बनवाने का सामान इन महिलाओं को दिया गया है और राखियों की बिक्री से प्राप्त राशि भी इन्हीं महिलाओं को दी जाएगी।
सांसद ने बताया कि इससे ना सिर्फ चीन की राखी का बहिष्कार होगा बल्कि महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।
Related Posts
August 15, 2023 संस्था सर्वधर्म संघ ने आम लोगों को किया राष्ट्रध्वज का वितरण
हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज।
एकता व भाईचारे को मजबूती देने […]
January 21, 2025 गुनीजान संगीत समारोह 01 व 02 फरवरी को
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था पंचम निषाद संगीत संस्थान, संस्कृति मंत्रालय भारत […]
December 25, 2021 ऑटो रिक्शा में तस्करी कर लाई जा रही 55 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त
इंदौर : 31दिसम्बर की पार्टी के लिए अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
February 13, 2021 महिला सुरक्षा में भी इंदौर को बनाएंगे नम्बर वन- कलेक्टर
इंदौर : महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे […]
July 23, 2020 परशुराम महासभा ने गौसेवा अभियान के तहत गायों को खिलाए व्यंजन, लगाए पौधे इंदौर : पूरे सावन माह शहर की गौशालाओं में जाकर गौसेवा के अपने अभियान के तहत श्री परशुराम […]
December 8, 2018 एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों की कानूनी मदद करेगा सपाक्स भोपाल: एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े मामलों में सपाक्स पीड़ितों को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगा। […]
March 2, 2022 सीहोर जाकर पंडित मिश्रा से मिले विधायक शुक्ला, प्रदेश सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की
इंदौर : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सीहोर में चल रही कथा को कथित रूप से रोके जाने की […]