क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार व संभागायुक्त ने किया ई – रिक्शा के किराए का निर्धारण।
निर्धारित किराए से अधिक किराया लेने पर होगी कार्रवाई।
संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा आदेश जारी।
इंदौर : ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए इंदौर शहर में 4+1 या इससे अधिक की क्षमता से संचालित ई-रिक्शा के किराये का निर्धारण कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार एवं संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा इस मामले में आदेश जारी किया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यात्रियों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ई-रिक्शा संचालकों द्वारा मनमाना किराया लिया जा रहा है, किराए में असमानताएं हैं। इसके चलते संभागायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार इंदौर संभाग दीपक सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया। इस आदेश के अनुसार ई-रिक्शा पैसेंजर बैठक क्षमता 4 या इससे अधिक के लिए प्रथम दो किलोमीटर अथवा उसके भाग के लिए 10 रुपये प्रति यात्री और बाद में प्रति यात्री प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए पाँच रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने ई-रिक्शा पैसेंजर संचालकों से कहा है कि वे निर्धारित दर अनुसार ही यात्रियों से किराया लेंवे। उपरोक्त दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
Related Posts
February 4, 2020 आइफा अवार्ड के लिए इंदौर का चयन करने पर सीएम कमलनाथ को दिया धन्यवाद इंदौर : जबसे आइफा अवार्ड समारोह का आयोजन इंदौर में किये जाने की घोषणा की गई है, […]
December 30, 2019 महान कवि और साहित्यकार भी थे वीर सावरकर- धनश्री लेले इंदौर : स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रखर राष्ट्रवाद,मातृभूमि के प्रति उनके अनन्य […]
January 27, 2024 अब निर्धारित रूट्स पर ही चलेंगी ई – रिक्शा, 23 रूट तय किए गए
रूट को अंतिम रूप देने की कार्रवाई और आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र होगी […]
October 8, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 21 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम की सारी कवायदें व्यर्थ साबित हो रही हैं। बीते दो- तीन […]
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]
July 2, 2020 कमलनाथ, दिग्विजय को सिंधिया की ललकार, ‘टाइगर अभी जिंदा है’ भोपाल : कमलनाथ सरकार गिराने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं के तीखे हमले झेल रहे […]