इंदौर : बिजासन रोड स्थित प्राचीन अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव शुक्रवार, 19 जुलाई से रविवार 21 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा।
आश्रम परिवार के हरि अग्रवाल एवं सचिन सांखला ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। अगले दिन शनिवार को दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक अखंड रामायण पाठ का विराम एवं सम्पूर्ण गीता पाठ के बाद संत महात्माओं की मौजूदगी में भजन कीर्तन एवं प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। रविवार 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से गुरू पूजन व गुरू गीता पाठ के बाद 9 बजे से सदगुरूदेव भगवान की पूजा का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आश्रम पर आगामी दिसंबर माह में अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
Related Posts
February 14, 2021 नमकीन कारोबारी से खाद्य अधिकारी बनकर रुपयों की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना पुलिस ने ऐसे ठगोरे को गिरफ्तार किया है, जो नमकीन कारोबारियों को […]
October 16, 2021 ई एफआईआर के जरिए की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, अन्य बाइक चोरी की वारदातें भी कबूली
इंदौर : ई एफआईआर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर, पुलिस थाना मल्हारगंज ने मोटरसाइकिल […]
May 26, 2020 नन्हीं गितिशा का पहला जन्मदिन मनाने केक लेकर पहुंची एरोड्रम पुलिस इंदौर : छोटा बांगड़दा स्थित तिरुमला टावर में रहने वाले रवि मंजनी की बेटी गीतिशा का […]
January 11, 2022 राजनीतिक हथियार के बतौर हो रहा हिंदुत्व का उपयोग- दिग्विजय सिंह
इंदौर : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म न कभी […]
March 23, 2019 मारपीट के आरोपी कांग्रेस पार्षद की हो गिरफ्तारी, बीजेपी ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन इंदौर: कांग्रेस के पार्षद मुबारिक मंसूरी द्वारा निगमकर्मी उमेश प्रजापत के साथ की गई […]
December 11, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 28 लाख के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय, इन्दौर में शनिवार 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को […]
October 18, 2024 मिनटों में चूर हुआ रावण का दंभ, पलभर में जलकर हुआ खाक
सैकड़ों स्थानों पर फूंके गए रावण के पुतले।
इंदौर : आसमान से बरसती बूंदें भी दशानन […]