भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच 25 दिन में यह तीसरी बैठक है। सिंधिया की प्रदेश में सक्रियता बढ़ने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इससे पहले भी सिंधिया 30 नवंबर और 11 दिसंबर को शिवराज से मिल चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक 26 दिसंबर को सीएम हाउस में शाम को 6 से 7 के बीच सिंधिया और शिवराज की बैठक होगी। सिंधिया इस बैठक के बाद सीधे बीजेपी कार्यालय जाएंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के आसार इसलिए भी बढ़ गए हैं, क्योंकि प्रदेश के प्रभारी पी. मुरलीधर राव 26 दिसंबर को ही दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हें। हालांकि वे सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे, लेकिन बीजेपी कार्यालय में वह प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ मीटिंग करेंगे।
इस दौरान सिंधिया भी मुरलीधर राव से मुलाकात करेंगे। इस मंत्रिमंडल विस्तार का इंतज़ार सिंधिया के समर्थकों को सबसे ज्यादा है क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव जीतने वाले दोनों उम्मीदवारों (तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ) का मंत्रिमंडल में फिर से शामिल किया जाना तय है, वही दूसरी तरफ सिंधिया पर इस बात का दबाव भी है कि प्रदेश के अन्य समर्थक नेताओं को निगम-मंडल व संगठन में जगह मिले। ऐसे में सिंधिया- शिवराज की मुलाकात पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।
शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें
Last Updated: December 25, 2020 " 09:01 pm"
Facebook Comments









