इंदौर : रंग पंचमी-2023 के अवसर पर इंदौर में निकाली गई गेर के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन फोटोग्राफ्स से इंदौर की रंगारंग गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने में मदद मिलेगी।
प्रतियोगिता के लिए गठित चयन समिति ने प्रथम पुरस्कार के लिए रवीन्द्र सेठिया, द्वितीय पुरस्कार के लिए प्रवीण बरनाले और तृतीय पुरस्कार के लिए हरीश शर्मा की प्रविष्टी का चयन किया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपये दिए जाएंगे।
चयन समिति ने सांत्वना पुरस्कार के लिये सर्वश्री देवेन्द्र शिवरे, चेतन ऐरन, जयेश मालवीय, प्रफुल्ल चौरसिया (आशु), चंदू जैन, शंकर गुप्ता, देवेन्द्र मालवीय, यशवंत पंवार, नितिन मालवीय तथा अम्बर नाइक की प्रविष्टियों को चुना। सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक फोटाग्राफर को पांच-पांच हजार रूपये दिए जाएंगे।
चयन समिति में भालु मोंढे, ओ.पी. सोनी तथा उप संचालक जनसम्पर्क डॉ.आर.आर. पटेल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में 100 फोटोग्राफरों ने 287 फोटो प्रस्तुत किए थे।
Related Posts
January 22, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में आया ठहराव, मृत्यु दर भी न्यूनतम स्तर पर पहुंची
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ग्रोथ भले ही खत्म नहीं हुई हो पर बेहद कम अवश्य हो गई है। […]
October 29, 2022 डेढ़ करोड़ लोगों को शाकाहार अपनाने हेतु प्रेरित कर चुका है साधु वासवानी मिशन – दीदी कृष्णा कुमारी
इंदौर : साधु वासवानी मिशन के तीन अहम बातों पर जोर देता है। आत्मिक उन्नति, बच्चों को […]
April 20, 2022 एसीएस राजौरा ने किया खरगौन का दौरा, प्रभावितों से की मुलाकात,की हालात की समीक्षा
इंदौर : खरगोन जिले में पिछले दिनों हुई हिंसक घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के […]
October 1, 2020 तीन लाख से ज्यादा सैम्पलों की टेस्टिंग में 8 फीसदी पाए गए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सतत बढ़ रहा है। प्रतिदिन साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित […]
July 19, 2019 स्वामी परमानंदजी के सान्निध्य में ध्यान- साधना शिविर 29 जुलाई से इंदौर: महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के सान्निध्य में ध्यान साधना शिविर का […]
December 16, 2024 रियल स्टेट कारोबारी को खानें में बेहोंशी की दवा देकर नकदी सहित करोड़ो का माल चुरा ले गया नौकर
इंदौर : रियल एस्टेट कारोबारी के घर में काम करने वाला नेपाली नौकर उसे खाने में बेहोंशी […]
December 11, 2021 जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ होगा गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में 64 वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार […]